देश
9 Years Of Modi Government: 9 साल में ग्लोबल लीडर बन गया भारत, 2014 से अबतक पीएम मोदी को मिले इतने अंतर्राष्ट्रीय सम्मान!
9 Years Of Modi Government: 26 मई 2014 को भारत के प्रधामंत्री के तौर पर शपथ लेने साथ ही भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव भी पीएम मोदी ने शुरू कर दिए थे। उनकी उसी दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज विदेशी मंचों पर भारत अपनी धाक जमा रहा है। पीएम मोदी जहां कहीं भी जाते हैं उनको जो सम्मान मिलता है वो अद्भुत है। हाल ही की बात करें तो G7 समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जब जापान गए तो वहां ग्लोबल लीडर्स ने जितना उन्हें सम्मान दिया वो देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन ही 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के सुप्रीम लीडर के तौर पर अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस खास दिन के साथ ही मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिना रही है। देश के भीतर बीते 9 सालों के दौरान क्या क्या घटा, इसको लेकर चर्चाएं हो रही है। मोदी सरकार के 9 सालों को विपक्ष देश की बर्बादी और भ्रष्टाचार के 9 सालों के तौर पर प्रदर्शित करने का प्रयास कर रही है लेकिन भारत ने 2014 से लेकर अबतक क्या क्या उपलब्धियां देश के बाहर विदेशों में हासिल की हैं, आइए समझने की कोशिश करते हैं..
26 मई 2014 को भारत के प्रधामंत्री के तौर पर शपथ लेने साथ ही भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव भी पीएम मोदी ने शुरू कर दिए थे। उनकी उसी दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज विदेशी मंचों पर भारत अपनी धाक जमा रहा है। पीएम मोदी जहां कहीं भी जाते हैं उनको जो सम्मान मिलता है वो अद्भुत है। हाल ही की बात करें तो G7 समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जब जापान गए तो वहां ग्लोबल लीडर्स ने जितना उन्हें सम्मान दिया वो देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इसके बाद जब वो पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो वहां के पीएम प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे इसके साथ ही उन्होंने झुककर जब पीएम मोदी के पैर छुए तो विश्व इतिहास में ये पहली बार घटित हुई घटना बन गई जब किसी एक राष्ट्राध्यक्ष ने दुसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के पैर छुए हों। ये पीएम मोदी की लोक्रप्रियता को दिखाता है।
As a mark of respect, the PM of Papua New Guinea touches the feet of PM Modi! pic.twitter.com/fltahwD1m7
— BJP (@BJP4India) May 21, 2023
लेकिन पीएम मोदी को दुनियाभर में उनके वैश्विक स्तर के कार्यों के चलते सर्वोच्च सम्मान भी हासिल हुए हैं आइए नजर डालते हैं बीते 9 सालों के दौरान पीएम मोदी को मिले ऐसे ही सम्मानों पर…
2016 – ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ – सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी को दिया गया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ji को
सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान#HappyBdayPMModi pic.twitter.com/LTKvOW3cXX— Dr. Ram Saraswat 🇮🇳 (@DrRamOfficial) September 17, 2016
2016 – इसके बाद साल 2016 की ही बात है जब पीएम मोदी को ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ – अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।
मुस्लिम देशों ने मोदी जी को दिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
1- अरब- किंग अब्दुल अजीज शाह पुरस्कार।
2- फिलिस्तीन- ग्रैंड कालर ऑफ द स्टेट।
3- अफगानिस्तान- आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार।
4- मालदीव- निशान इज्जुद्दिन।
5- UAE- ऑर्डर ऑफ जायद।
फिर भी कुछ लोगों के लिए मोदी फासिस्ट है। pic.twitter.com/AyclEKmISa
— Vijaykumar Mahajan (@thevijaymahajan) August 24, 2019
2018 – वर्ष 2018 की बात है जब ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’- विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को दिया गया। 2018 – संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड – संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान.
आज पुरे भारत के लिए बहुत बड़े गौरव का दिन है, श्री @narendramodi जी को प्रर्यावरण के लिए संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा “चैंपियंस ऑफ द अर्थ” का अवार्ड मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं, आप दुनिया के हर सर्वोच्च सम्मान को हासिल करे मोदी जी यही हम सभी लोगो ख्वाहिश है।।#ChampionsOfTheEarth pic.twitter.com/DADuGcEmQY
— Amit Mishra’s Office (@AmitKalrajOffc) October 3, 2018
2019 – ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ – बहरीन द्वारा पीएम मोदी को सम्मान मिला।
भारत की कूटनीति और विदेश नीति ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित
बहरीन ने दिया सर्वोच्च सम्मान ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’
यूएई ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ pic.twitter.com/ikg1SDxSzw
— BJP (@BJP4India) August 26, 2019
2020 – ‘लीजन ऑफ मेरिट’ – अमेरिकी सरकार द्वारा यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड भी पीएम मोदी को प्रदान किया गया।
PM Narender Modi of India is awardee of “Legion of Merit” Millitary Award of United States Armed Forces pic.twitter.com/jrJfDGeLHo
— KushtiBot (@Kusum312) February 4, 2022
2018 – सियोल शांति पुरस्कार- सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा उन व्यक्तियों को द्विवार्षिक रूप से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सदभाव, राष्ट्रों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल की।
1. सियोल शांति पुरस्कार : यह सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा उन व्यक्तियों को द्विवार्षिक रूप से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सदभाव, राष्ट्रों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।
2018 में मिला pic.twitter.com/gFLeo5b9wC— ऋषि रंजन 🇮🇳 (@rishiranja) May 23, 2023
2019 – आइए अब देखते हैं 2019 में पीएम मोदी की ग्लोबल उपलब्धि को, साल 2019 में पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ – संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी सौंपा गया।
यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायद’ से सम्मानित होना 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है। मोदी सरकार देश के साथ साथ विदेशों में रहे हिन्दुस्तानियों के कल्याण व मदद के लिए कटिबद्ध है @PMOIndia pic.twitter.com/JSKeBddobw
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) August 25, 2019
2019 –इसके बाद 2019 में ही पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ – रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
माननीय #नरेंद्र मोदी जी को हृदय से बधाई!
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर #पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूसी संघ के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देगी🇮🇳 pic.twitter.com/EnwNUc4njx— Ravi Kishan (@ravikishann) September 4, 2019
2019 – ये साल पीएम मोदी के लिए सम्मानों भरा साल रहा इसी साल फिर पीएम मोदी को ‘निशान इज्जुद्दीन’ – मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी को मालदीव का सर्वोच्च सम्मान “निशान इज़्जुद्दीन” मिलने पर कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके मजबूत नेतृत्व में विश्वपटल पर निरंतर बढ़ती भारत की प्रतिष्ठा व सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है समस्त देशवासियों को बधाई। 🇮🇳 pic.twitter.com/vLsYrJuJE6— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) June 8, 2019
2021 –2020 से 21 में एक लंबे कोरोना महामारी के काल में भारत में व्यवस्थाओं को इतने बेहतर ढंग से संभालने के बाद पीएम मोदी ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो – भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्रदान किया गया।
9. भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक अलंकरण, ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो से सम्मानित किया।
— ऋषि रंजन 🇮🇳 (@rishiranja) May 23, 2023
2023 – कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी – फिजी का सर्वोच्च सम्मान
विश्व मंच पर नये भारत🇮🇳 का अभिनंदन।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, पीएम श्री @narendramodi जी को आज फिजी और पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश के सर्वोच्च सम्मान क्रमश: ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ और ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से सम्मानित किया। pic.twitter.com/1D83Rtnt86
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 22, 2023
2023 – ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू – पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान भी पीएम मोदी के नाम किया गया।\
गौरवशाली क्षण !!!
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को पापुआ न्यू गिनी ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु’ से सम्मानित किया है। pic.twitter.com/bphwWdePSb
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 22, 2023