नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख के करीब नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोनावायरस की चपेट में आने से 2 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign) तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन को लेकर भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। दरअसल भारत दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम वक्त में कोविड वैक्सीन की 13 करोड़ खुराकें लगाने वाला देश बन गया है। इसके साथ भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी है।
#LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona pic.twitter.com/L0zYSwBknz
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 21, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, अमेरिका को कोविड-19 टीकों की 13 करोड़ खुराक देने में 101 दिन का समय लगा, चीन ने इसके लिए 109 दिन लगाए, जबकि भारत को महज 95 दिन का समय लगा। बता दें कि 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत के बाद से देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 29,90,197 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,01,19,310 हो गया हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट भारत की इस उपलब्धि पर खुश जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, भारत ने सिर्फ़ 95 दिनों में 13 करोड़ से अधिक वैक्सीन के डोज़ लगाकर एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि तेज़ी से टीकाकरण में हम दुनिया में सबसे आगे हैं। USA ने यह आंकड़ा 101 दिन में पूरा किया था,जबकि चीन ने इसे 109 दिन में पूरा किया था।
#LargestVaccineDrive #COVID19 के खिलाफ़ लड़ाई में एक और मील का पत्थर!
PM श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में देश में ज़ारी टीकाकरण अभियान में लाभार्थियों की संख्या 13 करोड़ के पार पहुंच जाना, देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कोरोना से डरें, टीके से नहीं !@PMOIndia pic.twitter.com/dxjzG2M40M
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) April 21, 2021
बता दें कि देश में कोरोना की 2 वैक्सीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सिन’ शामिल है।