नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अब थोड़ी हल्की होती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 3 लाख से कम नए कोरोना केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 3,874 लोगों ने अपनी जान गवाई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,76,070 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 3,874 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,87,122 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 31,29,878 एक्टिव मरीज हैं और 2,23,55,440 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
भारत में #COVID19 के 2,76,070 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हुई। 3,874 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,87,122 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,29,878 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,23,55,440 है। pic.twitter.com/u06ImSL8wN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 19 मई तक कोविड 19 के लिए 32,23,56,187 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 20,55,010 नमूनों की जांच बुधवार को की गई, जो अब तक का जांच का सर्वाधिक आंकड़ा है।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,23,56,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,55,010 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/OQlwN39R2z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 18,70,09,792 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 11,66,090 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।