नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कोहराम जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में कोरोना के केस में कुछ कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,43,144 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में इस महामारी की चपेट में आने से 4,000 लोगों ने अपनी जान गवाई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,43,144 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,000 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 37,04,89 एक्टिव मरीज हैं और 2,00,79,599 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
भारत में #COVID19 के 3,43,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हुई। 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है।
3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है। pic.twitter.com/CSqXnroxWu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2021
वहीं कोरोनावायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,44,776 मरीज ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, कोविड -19 के लिए 31,13,24,100 नमूनों का परीक्षण 13 मई तक किया गया है। इनमें से गुरुवार को 18,75,515 नमूनों की जांच की गई।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/1MVx3BhgBA
— ICMR (@ICMRDELHI) May 14, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 17,92,98,584 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 20,27,162 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए थे।