newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारतीय रेलवे ने जारी कर दी कल से चलनेवाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी, आपने देखी क्या?

भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन 3.0 के बीच कल से शुरू होने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों की पूरी सूची और उनका समय जारी कर दिया है।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन 3.0 के बीच कल से शुरू होने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों की पूरी सूची और उनका समय जारी कर दिया है। आपको अगर यात्रा करनी है तो आप इस पूरी सूची में आपनी यात्रा के गंतव्य तक के लिए गाड़ी की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस बार बिना कंफर्म टिकट के यात्रा नहीं की जा सकेगी। साथ ही कंफर्म टिकट होने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। जहां ट्रेन पर यात्रा शुरू करने से पहले हर यात्री को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। इसको पूरा करने के बाद ही यात्री को आगे यात्रा की इजाजत मिल पाएगी।


इसके साथ ही इस बात का भी रेलवे की तरफ से पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि यात्रा के दौरान यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

स्‍पेशल ट्रेनों में सफर करना चाहते हैं तो ये बातें जरूर ध्‍यान में रखें

ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं। पहली बार स्‍पेशल ट्रेनों का नंबर चार अंकों में है। कई स्पेशल ट्रेन रोजाना चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेन सप्ताह में दो तीन दिन चलाई जाएंगी।

indian-railways

सफर से पहले सभी यात्रियों की स्‍क्रीनिंग होगी, इसलिए ट्रेन के निर्धारित समय से एक घंटे पहले हर यात्री को स्‍टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।

सभी यात्रियों को मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा। गाड़ियों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर उपलब्‍ध रहेगा।

सफर करने की अनुमति केवल उन लोगों को मिलेगी, जिनमें कोरोना के कोई भी लक्ष्‍ण नहीं मिलेगा।

indian railway

सभी यात्रियों को आरोग्‍य ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। जिनके मोबाइल में ये ऐप न मिला तो उन्‍हें यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

केवल कन्‍फर्म टिकट वालों को ही यात्रा का मौका मिलेगा। टिकट कन्‍फर्म न हो तो घर पर ही रहें।

टिकटों की बिक्री केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक होगी। अन्य किसी भी रेलवे एजेंट और आईआरसीटीसी एजेंट की बुक की गई टिकट मान्य नहीं होगी।

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड अधिकतम सात दिन का रहेगा। केवल कंफर्म टिकट बुक होगी। वेटिंग, ऑन बोर्ड बुकिंग और आरएसी का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। तत्काल, प्रीमियम बुकिंग नहीं होगी।

कहां से (समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी कहां-कहां रुकेगी

हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोजाना धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल (12 मई से)

नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल(13 मई से)

(राजेंद्र नगर (19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020

नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020

डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल 14 मई

indian-railway

नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल 12 मई

नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज लुधियाना 13 मई 2020

जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020

बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020

नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 14 मई 2020

तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020

नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25) मंगल, बुध और रविवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 13 मई 2020

चेन्नै सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई

नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 13 मई

बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई

नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 12 मई

रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई

नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई

मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई 2020

नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 13 मई 2020

अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020

नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020

अगरतला(18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020

नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 20 मई 2020

भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020

नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020

नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50) शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई

मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 17 मई

सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020

नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार नागपुर, भोपाल, झांसी 17 मई 2020