newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jaipur: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी महिला, धर्मांतरण हुआ तो दर्ज करवाई शिकायत

Jaipur:पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा थी। जो अपने पति और बच्चे के साथ प्रताप नगर में रह रही थी। वहीं ताप साल पहले वह वह आरोपी शाहिद के संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। आरोपी शाहिद के साथ प्रेम संबंध के चलते पीड़ित महिला अपने बेटे को साथ लेकर उस युवक के साथ चली गई।

नई दिल्ली। जयपुर में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रेमी ने पहले तो उस पर धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। वहीं जब वह नहीं मानी तो जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। इस मामले में महिला ने अब शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस मामले को सज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगए हैं।

love_jihad

पुलिस पर लगे आरोप

मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के साथ ही पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब वह इस संबंध में मामला दर्ज करवाने प्रताप नगर थाने गई तो थानाधिकारी ने मामला दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने शनिवार रात को इस्तगासे के जरिए प्राथमिकी दर्ज करवाई। वहीं जब मामला सामने आया तो जयपुर पुलिस आयुक्त ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा को पद से हटा दिया। साथ ही आरोपी की तलाश करने के लिए पुलिस के तीन दल श्रीनगर, दिल्ली और भरतपुर भेजे गए हैं।

muslim-women

क्या है मामला

बताया गया है कि पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा थी। जो अपने पति और बच्चे के साथ प्रताप नगर में रह रही थी। वहीं चार साल पहले वह आरोपी शाहिद के संपर्क में आई। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया। आरोपी शाहिद के साथ प्रेम संबंध के चलते पीड़ित महिला अपने बेटे को साथ लेकर उस युवक के साथ चली गई। दोनों जिसके बाद दोनों जयपुर से उमराबाद में पति-पत्नी के रूप में रहने लग गये। शाहिद श्रीनगर के उमराबाद नामक स्थान का रहने वाला था और उसके कुछ रिश्तेदार भरतपुर में रहते थे।

rajasthan police

मामले में मिली जानकारी

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन इस्लाम धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम बदल दिया गया। उसके बेटे का भी नाम बदल दिया गया। उन्हें इस्लाम धर्म पालन करने के लिये मजबूर किया गया। कुछ दिनों के बाद आरोपी ने उन्हे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह कुछ समय पहले जयपुर लौटी और पुलिस को मामले की सूचना दी।