newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Election: बिहार चुनाव को लेकर भाजपा के बाद JDU ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जानें क्‍या है खास

Bihar Election: जनता दल (यूनाइटेड) के द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र के समय पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करते हुए कहा कि हम जनता के सामने सिर्फ सात निश्चय पेश कर रहे हैं, जिसमें ‘युवा शक्ति बिहार की तरक्‍की’ पर खास फोकस रहेगा।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। वहीं अब भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे जद(यू) ने भी चुनाव घोषणापत्र जारी कर दिया। जहां एक तरफ बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के पहले चरण में महज 6 दिन का वक्त रह गया है ऐसे में सभी दलों के नेता अपनी पार्टी द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र (Manifesto) को अब एक-एक कर जारी कर रहे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र के समय पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करते हुए कहा कि हम जनता के सामने सिर्फ सात निश्चय पेश कर रहे हैं, जिसमें ‘युवा शक्ति बिहार की तरक्‍की’ पर खास फोकस रहेगा।

JDU Manifesto

बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा, ‘सीएम नीतीश कुमार की एक खासियत है कि अगर वे कोई वादा करते हैं तो उसे पूरा करते हैं, इसलिए सात निश्चय की बात की है। हमने दूसरी बार सात निश्चय की बात की है। साथ ही कहा कि आरजेडी द्वारा रोजगार को लेकर धोखा देने की बात की जा रही है। जबकि इस दौरान अशोक चौधरी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्‍होंने जो योजनाएं बनाई हैं बिहार सरकार को 5 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी। युवाओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बताएं कैसे 5 लाख करोड़ रुपये का बिहार बनाएंगे। यही नहीं, जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि आरजेडी जमीन लेकर नौकरी देती है।

जेडीयू के घोषणा पत्र के 7 मुख्य बिंदू

1.युवा शक्ति बिहार की प्रगति

2. सशक्त महिला,सक्षम महिला

3. हर खेत में सिंचाई का पानी

4. स्वच्छ गांव,समृद्ध गांव

5. स्वच्छ शहर, विकसित शहर

6. सुलभ संपर्कता

7. सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा

Bihar Election 2020: भाजपा के घोषणा पत्र में आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प, कोरोना वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण का वादा
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पटना में भाजपा के 5 सूत्र, एक लक्ष्य, 11 संकल्प के विजन डाक्‍यूमेंट को जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा है तो भरोसा है का नारा दिया गया। घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि हम कोरोना का मुफ्त टीका उपलब्ध कराएंगे। तीन लाख नए टीचर की भर्ती होगी। 19 लाख नए रोजगार देंगे। दरभंगा में एम्स बनाएंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दलहन की खरीद करेंगे। वहीं निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनता का भरोसा हासिल करना इतना आसान नहीं है।

इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि बिहार में 15 साल पहले जहां बजट 23,000 करोड़ था, वो अब दो लाख करोड़ हो गया है। राज्य की जीडीपी ग्रोथ 2005 तक जहां 3 फीसदी था, वो आज बढ़कर 11.3 फीसदी तक पहुंच गया है। जंगलराज के समय आपने देखा कि स्तर क्या है और जब प्रशासन जनता के लिए काम करता तो ये ही नतीजा होता है।

ये हैं भाजपा के 11 संकल्प-

1-हर बिहारवासी को कोरोना वैक्सीन का निशुल्क टीकाकरण करवाना।
2- मेडिकल, इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी शिक्षा को हिन्दी भाषा में उपलब्ध कराना।
3- एक साल में पूरे प्रदेश में तीन लाख नए शिक्षकों की भर्ती करना।
4-नेक्स्ट जेनरेशन आईटी हब में पांच साल में पांच लाख रोजगार।
5- एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का वादा।
6- एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी. 2024 तक दरभंगा एम्स को चालू करवाना।
7- धान और गेहूं के बाद दलहन की खरीद भी MSP की दरों पर।
8-30 लाख लोगों को 2022 तक पक्के मकान देने का वादा।
9- 2 साल में 15 नए प्रोसेसिंग उद्योग लगाने का वादा।
10-2 साल में मीठे पानी में पलने वाली मछलियों का उत्पादन बढ़ाना।
11- किसान उत्पाद संघों की बेहतर सप्लाई चेन बनाना, जिससे 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।