newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीन का मुद्दा बार-बार उठाने वाले राहुल की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ऐसे की बोलती बंद

उन्होंने कहा, ‘नेहरू चाउ एन लाइ के साथ दिल्ली की गलियों में घूमे थे और लोग ‘हिंदी चीनी भाई भाई’ का नारा लगा रहे थे। फिर इतिहास में जो कुछ हुआ, 1962 की हिमालयन ट्रैजडी और हम आज भी उसकी कीमत चुका रहे हैं।’

नई दिल्ली। चीन का मुद्दा बार-बार उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सासंद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चीन के मामले में कांग्रेस ने सीधी आलोचना शुरू कर दी है। कांग्रेस ने यह भी नहीं देखा या वह भूल गई कि चीन का मुद्दा राहुल गांधी के परदादा जवाहरलाल नेहरू छोड़ कर गए थे।

Jitendra Singh and Rahul Gandhi

जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज जो भी हो रहा है, उसमें नेहरू की ऐतिहासिक गलितयों की बड़ी भूमिका है। इसके लिए उन्होंने हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा और फिर 1962 के युद्ध का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘नेहरू चाउ एन लाइ के साथ दिल्ली की गलियों में घूमे थे और लोग ‘हिंदी चीनी भाई भाई’ का नारा लगा रहे थे। फिर इतिहास में जो कुछ हुआ, 1962 की हिमालयन ट्रैजडी और हम आज भी उसकी कीमत चुका रहे हैं।’

बता दें कि जितेंद्र सिंह का जवाब ऐसे वक्त में आया है जब राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर चल रही तनातनी को लेकर निशाना साध रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोना संकट और चीन से सीमा विवाद के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया है। राहुल गांधी ने जहां चीन के मुद्दे पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल का लेख अपने ट्वीट में शेयर किया है, वहीं कोरोना मामले पर भी केंद्र सरकार को विफल करार दिया है।

राहुल गांधी ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एचएस पनाग के लेख को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि सभी देशभक्तों को जनरल पनाग का लेख जरुर पढ़ना चाहिए। खंडन से काम चलने वाला नहीं है।