नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो दलित नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले है। वहीं यूपी पुलिस ने इस घटना में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू समेत 6 सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि, हत्या से पहले इन आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया और फिर सबूत मिटाने की फिराक में हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश में शवों को पेड़ से लटका दिया। एसपी संजीव ने मीडिया को ये भी बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके और सुहैल को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। एसपी संजीव सुमन ने ये भी बताया, गुरुवार को पुलिस ने एनकाउंटर में जुनैद को भी धर दबोचा है। मुठभेड़ के दौरान जुनैद के पैर में गोली भी लगी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
UP | Total 6 accused involved in crime in different ways, arrested. Accused identified as Chotu, Junaid, Sohail, Hafizul, Karimuddin & Arif. Accused Junaid has been nabbed in an encounter that ensued where he was shot in his leg: SP Lakhimpur Kheri Sanjeev Suman https://t.co/QoNlxHFwYq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि लखीमपुर खीरी कांड का आरोपी जुनैद लंगड़ा कर चल रहा है। इसके साथ ये भी दिख रहा है कि जुनैद पुलिस के सहारे कंधे पर हाथ रखकर चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उसने पकड़ने की कोशिश कर रही थी तो वो भागने की फिराक में था। इसी पुलिस ने जुनैद को पकड़ने के लिए एनकाउंटर किया और उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जुनैद को धर दबोच लिया। भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, लखीमपुर का हैवान जुनैद !
लखीमपुर का हैवान जुनैद !! pic.twitter.com/MpTx0kCwcE
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) September 15, 2022
वहीं जुनैद की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और साथ ही जुनैद समेत गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे है।
लखीमपुर के हैवान जुनैद की UP पुलिस ने की धरपकड़। pic.twitter.com/p1s7UBH9kA
— Ajay Sehrawat (@IamAjaySehrawat) September 15, 2022
वरुण मिश्रा ने नाम के यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, दलित बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी जुनैद का बाबा की पुलिस ने शानदार तरीके से गिरफ्तार किया। डॉक्टरों का कहना है कि अब शायद ही जुनैद कभी पैरों पर खड़ा हो सके। जबरदस्त, जिंदाबाद।
दलित बेटियों की हत्या का मुख्य आरोपी जुनैद का बाबा की पुलिस ने शानदार तरीके से गिरफ्तार किया।
डॉक्टरों का कहना है कि अब शायद ही जुनैद कभी पैरों पर खड़ा हो सके।?
जबरदस्त, जिंदाबाद❤️ @kheripolice#LakhimpurKheri pic.twitter.com/fjXjqUgBNx
— वरुण मिश्रा सनातन ?? (@KheriWale) September 15, 2022
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लखीमपुर के दोनों बहनों के रेप और हत्या का मुख्य अभियुक्त सुहैल और जनैद, करीमुद्दीन और आरिफ गिरफ्तार, #जुनैद को इनकाउंटर में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तो इन लोगों का मालिक भी नहीं जानता इनका क्या होगा।”
#लखीमपुर के दोनो बहनो के रेप और हत्या का मुख्य अभियुक्त सुहैल और जनैद, करीमुद्दीन और आरिफ गिरफ्तार, #जुनैद को इनकाउंटर में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तो इनलोगों का मालिक भी नही जानता इनका क्या होगा#LakhimpurCase pic.twitter.com/JxIA7NOKHx
— CA O P Mishra (@caopmishra) September 15, 2022
लखीमपुर में दो बच्चियों के साथ हुई दुःखद घटना में शामिल जुनैद पुलिस हिरासत में हैं।घटना में शामिल इन सबको जल्द फांसी पर लटका देना चाहिये। @DmKheri @lakhimpurpolice @CMOfficeUP #LakhimpurKhiri pic.twitter.com/E6TaSnuYit
— Alok Kumar Rai?? (@AlokRai78) September 15, 2022
लखीमपुर का हैवान जुनैद.. pic.twitter.com/E1o2ma4bpb
— Shyam Narayan Jaiswal (@shyamnarayan_01) September 15, 2022
लखीमपुर का राक्षस जुनैद,
जिसने 2 मासूमों के साथ दरिंदगी करके उन्हें मारकर पेड़ से लटका दिया,
आज स्वयं किसी के कंधों पर लटका है;
जल्द ही अदालत फांसी पर भी लटका देगी।।#लखीमपुरpic.twitter.com/bGESJrUfoS— Jagrati Gupta (@JagratiGupta3) September 15, 2022
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”लखीमपुर में दलित बच्चियों के गुनाहगार- जुनैद, सुहैल, आरिफ़, हफ़ीज़, करीमुद्दीन ये वीडियो लखीमपुर खीरी के उस हैवान जुनैद का हैं , एनकाउंटर में घायल।”
लखीमपुर में दलित बच्चियों के गुनाहगार –
जुनैद, सुहैल, आरिफ़, हफ़ीज़, करीमुद्दीनये वीडियो लखीमपुर खीरी के उस हैवान जुनैद
का हैं , एनकाउंटर में घायल …#LakhimpurKheri pic.twitter.com/zW42NNWf0h— Ajad Omprakash / आज़ाद ?? (@___Op_official) September 15, 2022
लखीमपुर खीरी कांड के ये छह गुनहगार-
लखीमपुर खीरी कांड में दो सगी बहनों के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने छोटू को सबसे पहले धर दबोचा। उसके पिता का नाम चेतराम गौतम है। वो तमोली पुरबा गांव का निवासी है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी भी है। इसके अलावा अन्य आरोपी जुनैद, सुहैल, हफीजुर रहमान उर्फ मजिलके, करीमुद्दीन, आरिफ सभी लालपुर गांव का रहने वाला है।