newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotiraditya Scindia Slams Priyanka Gandhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी- दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, बोले- राजा साहब को देता हूं बधाई, जो कद देख रहे थे उनको जनता ने कद दिखा दिया

Jyotiraditya Scindia Jibe Priyanka Gandhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा, मैं मध्य प्रदेश की एक- एक जनता जनार्दन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी का नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन और मध्य प्रदेश में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता, शिवराज सिंह का नेतृत्व जनहितैषी नीतियां उन्होंने क्रियावान की है। उसी का फल है कि आज मध्य प्रदेश का एक-एक जन जनार्दन असीम बहुमत के साथ मैंने भी जो सोचा उससे कई गुना ज्यादा आज भाजपा के पक्ष में आया है। 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा का कमल खिलते दिख रहा है। रुझानों से स्पष्ट होते दिख रहा है कि राज्य की जनता ने शिवराज सिंह को सत्ता की चाबी सौंपने का मन बना लिया है। अबतक के आए परिणाम से भाजपा में खुशी की लहर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और प्रियंका गांधी पर जोरदार प्रहार किया। सिंधिया ने प्रियंका के छोटे हाइट और अहंकार वाले बयान पर भी मुहंतोड़ जवाब दिया है।  प्रियंका गांधी पर वार करते हुए उन्होंने कहा, जनता ने अपना निर्णय साफ कर दिया.. जो लोग कद की बात कर रहे थे। ग्वालियर,चंबल संभाग की जनता मध्य प्रदेश की जनता ने अपना कद दिखा दिया है।

jyotiraditya-scindia-

केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा, मैं मध्य प्रदेश की एक- एक जनता जनार्दन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर जताया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी का नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन और मध्य प्रदेश में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता, शिवराज सिंह का नेतृत्व जनहितैषी नीतियां उन्होंने क्रियावान की है। उसी का फल है कि आज मध्य प्रदेश का एक-एक जन जनार्दन असीम बहुमत के साथ मैंने भी जो सोचा उससे कई गुना ज्यादा आज भाजपा के पक्ष में आया है।

उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए उनकी हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं। मैं दिल से राजा जी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं अपने दिल में गलत भाव किसी के लिए नहीं रखता हूं। सिंधिया ने कहा, जहां तक कांग्रेस की बात है वो लड्डू खरीदने की बात कर रहे थे। पोस्टर बधाई के लग गए थे। हम लोग बड़े चुपचाप से अपना काम कर रहे थे। हमारा पूरा विश्वास था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।