newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP : नरौरा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

बता दें कि 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का निधन 21 अगस्त को लखनऊ में SGPGI अस्पताल में हुआ। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम दिगग्ज नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। बता दें कि वहीं कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर हुआ। 89 साल के कल्याण सिंह पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि 23 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

Kalyan Singh

अपडेट

कल्याण सिंह को लेकर यूपी के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा कि, “रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज। राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।।”

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य और केंद्र के कई मंत्री मौजूद रहे।

बुलंदशहर के नरौरा घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान 21 पंडितों ने वैदिक विधि-विधान से मंत्रोच्चार किया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर पुरोहित चंद्र पाल आर्य ने जानकारी दी थी कि करीब 3 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर घाट तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्नि देने के बाद एक घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा। जिसे 21 पंडित वैदिक विधि-विधान से करवाएंगे।