newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़कर 50 हजार हुआ, उमेश पाल हत्याकांड में है आरोपी

अतीक की पत्नी शाइस्ता का भी एक वीडियो सामने आया था। उसमें वो अपने पति के गैंग के एक शूटर के साथ दिखी थी। उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता कई बार मीडिया के सामने आई थी। उसने अपने पति और बेटे असद की फर्जी मुठभेड़ होने की आशंका जताई थी। बाद में वो फरार हो गई। पहले उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता की फाइल फोटो।

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में शामिल और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़ा दिया है। पुलिस ने पहले शाइस्ता परवीन पर 25000 रुपए के इनाम का एलान किया था। इस इनाम को अब 50 हजार कर दिया गया है। शाइस्ता परवीन फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को अतीक और शाइस्ता के बेटे असद समेत बाकी आरोपियों की भी तलाश है। शाइस्ता के अलावा अन्य सभी आरोपियों पर पुलिस ने 5-5 लाख रुपए के इनाम का एलान किया था।

shaista ateeq

उमेश पाल की हत्या फरवरी महीने में की गई थी। वो कोर्ट से गवाही देकर लौटे थे। जब हत्यारों ने बम और गोलियों से उनकी हत्या की थी। उमेश पाल के अलावा इस हमले में यूपी पुलिस के दो सिपाही भी शहीद हुए थे। दोनों सिपाहियों को उमेश पाल की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। उमेश पाल और सिपाहियों पर बम फेंकने वाले बदमाश का नाम गुड्डू मुस्लिम है। वो हत्या के बाद फरार होकर मेरठ गया था। वहां माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक अहमद के घर उसे शरण मिली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बीते दोनों अखलाक को भी गिरफ्तार किया था।

shaista parveen

अतीक की पत्नी शाइस्ता का भी एक वीडियो सामने आया था। उसमें वो अपने पति के गैंग के एक शूटर के साथ दिखी थी। उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता कई बार मीडिया के सामने आई थी। उसने अपने पति और बेटे असद की फर्जी मुठभेड़ होने की आशंका जताई थी। बाद में वो फरार हो गई। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने शाइस्ता को मिली अग्रिम जमानत भी बीते दिनों रद्द कर दी थी। अब उसकी तलाश तेजी से की जा रही है। ताकि बाकी आरोपियों को भी दबोचने में आसानी हो।