
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। एक तरफ जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम मोदी चिंतित दिखाई दिए और सभी राज्यों के सीएम से सतर्क रहने को कहा। वहीं इसी बैठक के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अजीबो गरीब हरकतें करते दिखाई दिए। बैठक के दौरान केजरीवाल के बैठने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे है। दरअसल, बैठक के दौरान वो कभी आराम फरमाते दिखे, तो कभी अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दिए। सीएम केजरीवाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग अब दिल्ली सीएम केजरीवाल के जमकर फजीहत कर रहे है और उनका वीडियो शेयर करते हुए खिल्ली उड़ा रहे है। वही भाजपा ने भी बैठक में केजरीवाल के अंगड़ाई लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए आप नेता की खिंचाई कर डाली। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो साझा करते हुए सीएम केजरीवाल की क्लास लगा डाली।
Is @ArvindKejriwal bored or mannerless or both? Is this how a CM behaves in such an important meeting?
Do take a look pic.twitter.com/I7pzWTMm0f
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) April 27, 2022
अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा, ”लगातार बदतमीजी से खुद को बदनाम कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल…”
Arvind Kejriwal continues to disgrace himself with uncouth mannerism… pic.twitter.com/h5RECiI7vl
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2022
इस को कोई तमीज सिखायो #MannerlessCM pic.twitter.com/w31SjTdHyH
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) April 27, 2022
वहीं जॉन विक नामके एक यूजर ने लिखा, “क्लासरूम में कुछ Important चल रहा है और मैं अंतिम बेंच पर…”
Important discussion going in classroom
Me at last bench https://t.co/NVHRjdJzYm
— Not jhon wick (@notjhonywick) April 27, 2022
Last time I saw someone sitting like Kejriwal ji was Jackie Shroff in movie Boom. pic.twitter.com/xjJeNs4EBe
— Zaffar ?? (@Zaffar_Nama) April 27, 2022
आपको बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते नजर आए थे। सीएम केजरीवाल ने मीटिंग के दौरान अपने भाषण को लाइव टेलीकास्ट कर दिया था। जिसके बाद उनकी जमकर फजीहत भी हुई थी और केजरीवाल ने सबके सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी।