Corona: क्या दिल्ली में नाईट कर्फ्यू के बाद लगेगा लॉकडाउन? CM केजरीवाल ने दिया जवाब

Delhi Lockdown: बढ़ते कोरोना के मामलों पर उन्होंने कहा कि, हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं।

Avatar Written by: April 10, 2021 4:43 pm
CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे(शुक्रवार) में दिल्ली में 8,521 नए कोविड मामले सामने आए हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाईट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। वहीं बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली में लॉकडाउन लग सकता है। इस सवाल का जवाब अब सीएम केजरीवाल ने दे दिया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि, दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की अभी कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि, नए प्रतिबंधल जरूर लगाए जा सकते हैं, और उनका ऐलान जल्द होगा। शनिवार को केजरीवाल साफ कर दिया है कि राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन जल्द ही नए प्रतिबंधों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल केजरीवाल ने दिल्ली में वैक्सीनेशन में तेजी लाने पर जोर दिया।

लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल जाकर केजरीवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में अभी 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कर दी जाए, आयुसीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।

delhi corona

बढ़ते कोरोना के मामलों पर उन्होंने कहा कि, हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने के लिए 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। यह रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए जारी रहेगा।