newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में चुनाव संपन्न, एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रही। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बड़े राजनेताओं से लेकर फिल्म स्टार्स तक को देखा गया।

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रही। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बड़े राजनेताओं से लेकर फिल्म स्टार्स तक को देखा गया। आज वोटिंग के बाद 13 मई को रिजल्ट आना है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस पहले से ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब 13 मई को ही पता चलेगा कि कर्नाटक का ताज किसके सिर पर सजने वाला है।

लाइव अपडेट…………….

उधर,  सामने आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। जिस पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया कहा कि यह एग्जिट पोल झूठे साबित होंगे, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सामने आए एग्जिट पोल पर अपना हर्ष व्यक्त किया है।

कर्नाटक में शाम पांच बजे तक 50 फीसद से अधिक  वोटिंग दर्ज की गई है।

कर्नाटक चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 52.03% मतदान दर्ज किया गया

राज्य के मंत्री और तिपतुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बीसी नागेश और उनके परिवार ने तिपतुर में वोट डाला।

साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने डाला वोट, कहा- “मुद्दे व्यक्तिगत होते हैं और लोगों को अपने मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए और उसी के अनुसार मतदान करना चाहिए।

जद (एस) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी डाला कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए वोट

कर्नाटक चुनाव में  1 बजे तक 37.25% मतदान दर्ज

कन्नड़ एक्ट शिवा राजकुमार और उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता गीता शिवराजकुमार ने कर्नाटक चुनाव के लिए वोट डाला है।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने अपने क्षेत्र में चलाया ऑटो और लोगों से की बातचीत।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे ने मतदान केंद्र पर डाला वोट।

सुबह 11 बजे तक कर्नाटक चुनाव में 20.99% मतदान हुआ।

कन्नड़ एक्टक डाली धनंजय और उनके परिवार ने कालेनहल्ली गांव में किया मतदान।

मैसूर में दूल्हा और दुल्हन दोनों ने डाला जोड़े में वोट।

एक्टर उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान केंद्र पर वोट डाला।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कहते ने वोट डालने के बाद चुनावों में गठबंधन लेकर कहा- “कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने वोट डालने के बाद कहा- हम कर्नाटक में विजयी होने वाले हैं क्योंकि राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और हिंदुत्ववादी सभी बीजेपी को वोट दे रहे हैं

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने भी अपना वोट डाला।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने वोट डालने के बाद कहा- मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वो हमारी ही पार्टी को वोट दें। इस चुनाव में इस देश का भविष्य भी शामिल है।”

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने लोगों से उनके पति को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं 100% हूं कि मेरे पति जीतेंगे। कांग्रेस सरकार आएगी।

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि हम 125 से अधिक सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करेंगे।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि हम आराम से बहुमत के साथ वापसी करेंगे।’

वोट देने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने कहा कि लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हर कोई कांग्रेस को ही वोट देना पसंद कर रहा है

चिक्कमगलुरु के पोलिंग बूथ नंबर 165 अपने शादी वाले दिन एक दुल्हन सज-धज कर वोट डालने पहुंची।

कन्नड़ एक्टर गणेश अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। दोनों को बेंगलुरु के आरआर नगर के मतदान केंद्र पर देखा गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे और डाला अपना कीमती वोट।

कन्नड़ एक्टर रमेश अरविंद ने अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु के एक पोलिंग बूथ पर डाला वोट।

वोट डालने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

सिद्धार्थ नगर में पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी परमेश्वर अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे।

बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपना वोट डालने पहुंचे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में डाला अपना वोट। वोट डालने के बाद कहा- महंगाई पर मैं जनता के साथ हूं कि हां, उन पर बोझ नहीं पड़ना चाहिए लेकिन विपक्ष को कोई अधिकार नहीं है।

सुधा मूर्ति ने डाला वोट

भारती लेखिका सुधा मूर्ति वोट डालने के लिए पहुंची। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हम बूढ़े हैं लेकिन हम 6 बजे उठते हैं, यहां आएं और वोट करें। कृपया हमसे सीखें।

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने बीदर के भाल्की इलाके में वोट डाला।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वालों समेत सभी से लोकतंत्र के इस पर्व में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

-केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक के लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि इस वोट से कर्नाटक का विकास होगा, राज्य को ताकत मिलेगी और बदलाव होगा।

-कर्नाटक में कुछ देर में विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

-कर्नाटक विधानसभा के लिए वोटों की गिनती 13 मई को होगी। उसी दिन सभी सीटों के नतीजे आएंगे।

-कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।

-कर्नाटक विधानसभा चुनाव मुख्यत: सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। इनके अलावा एआईएमआईएम और अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी कई जगह उतारे हैं।

-कर्नाटक में कुल वोटरों की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें महिला वोटर 2.59 करोड़ और पुरुष वोटर 2.62 करोड़ हैं। इनके अलावा 6699 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं।

karnataka voting women

-कर्नाटक में इस बार 9.17 लाख युवा वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

-कर्नाटक में 100 साल से ज्यादा उम्र के 16976, 80 साल की उम्र से ज्यादा के 12.15 लाख मतदाता हैं। इनके साथ ही 5.5 लाख दिव्यांग वोटर भी हैं।

-कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 58272 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 24063 बूथ शहरी इलाकों में हैं। 1200 बूथ अति संवेदनशील हैं। 1320 बूथ को सिर्फ महिला स्टाफ चलाएंगी। युवाओं के लिए खास तौर पर 224 और इतने ही बूथ दिव्यांगों के लिए चुनाव आयोग ने बनाए हैं।

-पिछली बार यानी 2018 में बीजेपी को 104 सीटें हासिल हुई थीं। बीजेपी को पिछली बार 36.35 फीसदी वोट मिले थे।

-2018 के चुनाव में कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 38.14 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया था।

karnataka assembly election voting

-पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीएस को 37 सीटें हासिल हुई थीं। उसे 18.3 फीसदी वोट मिले थे।

-इनके अलावा बीएसपी को 1 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी।

-2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने समर्थन देकर जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी को सीएम बनाया था। वो 23 मई 2018 से 23 जुलाई 2019 यानी 14 महीने सीएम रहे। फिर कांग्रेस के 22 विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए।

-कांग्रेस से टूटकर आए विधायकों की मदद से बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाई। येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक कर्नाटक के सीएम रहे। उनके बाद 28 जुलाई से अब तक जेडीयू से बीजेपी में आए बसवराज बोम्मई बीजेपी सरकार के सीएम हैं।