newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Year 2024: देश-विदेश में उत्साह से साल 2024 का स्वागत, देखिए कहां किस तरह लोगों ने मनाया जश्न

New Year 2024: 31 दिसंबर 2023 की शाम सूरज के ढलने के साथ ही नए साल 2024 के स्वागत की लोगों ने तैयारी कर ली थी। हर देश में रात के 12 बजते ही लोगों ने उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया। लोगों ने इस मौके पर जमकर धमाल मचाया और तमाम ने देवी-देवताओं की पूजा कर अपने लिए आशीर्वाद मांगा।

नई दिल्ली। बीती रात के 12 बजते ही नए साल 2024 का आगाज हो गया। लोगों ने इस मौके पर जमकर धमाल मचाया। तमाम लोगों ने नया साल अच्छा बीते, इसके लिए देवी-देवताओं के दर पर मत्था भी टेका। सबसे पहले नया साल न्यूजीलैंड में मनाया गया। फिर ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और फिर भारत के अलावा अन्य देशों में नए साल के जश्न में लोग डूबे। खास बात ये कि अमेरिका में अभी नए साल का जश्न नहीं मनाया गया है। खबर लिखे जाने तक अमेरिका में 31 दिसंबर 2023 की ही तारीख थी। तो चलिए आप भी देखिए नए साल के मौके पर कहां किस तरह लोगों ने जश्न मनाया। हरिद्वार में नए साल 2024 के आगमन पर लोगों ने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान किया।

दिल्ली के लोधी रोड में साईं मंदिर में सुबह से ही भक्त उमड़े। यहां नए साल की पहली आरती की गई।

वाराणसी में गंगा तट पर दशाश्वमेध घाट पर नए साल के मौके पर सूर्य पूजा और पहली आरती हुई।

पंजाब के अमृतसर में नए साल के मौके पर भक्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और वहां अरदास कर आशीर्वाद लिया।

दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में भी भक्त नए साल के मौके पर पहुंचे और पूजा की।

ओडिशा के पुरी में नए साल के मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट पर 25 फिट ऊंचा महाप्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा बनाई।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती में भक्तों ने हिस्सा लिया।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भी नए साल पर पूजा-अर्चना हुई।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम में भक्तों ने चर्चों में विशेष प्रार्थना कर नए साल पर आशीर्वाद लिया।

उत्तराखंड के नैनीताल में लोगों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया।

केरल के पत्थनमथिट्टा में सबरीमला मंदिर में नए साल पर भक्तों ने पूजा की।

केरल के एर्नाकुलम में कोच्चि फोर्ट पर लोग जुटे और नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा मे भी लोगों ने जमकर नए साल 2024 का स्वागत किया।

मध्यप्रदेश के छतरपुर में लोगों ने देखिए किस तरह नया साल मनाया।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नए साल के मौके पर लेजर शो हुआ। जिसे देखने लोग उमड़ पड़े।

कर्नाटक के हुब्बली में लोगों ने नए साल के जश्न को आतिशबाजी जलाकर मनाया।

यूपी के गोरखपुर में एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने रामगढ़ ताल पर फैंस के साथ जमकर धमाल मचाया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पार्क स्ट्रीट को नए साल के मौके पर खूब सजाया गया था। यहां भी लोगों ने खूब जश्न मनाया।

थाईलैंड में लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल 2024 का स्वागत किया।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में लोगों ने देखिए किस तरह नए साल का स्वागत किया।

दुनिया में सबसे पहले नया साल 2024 न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर धमाल किया।