newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan 3 Vs Avatar: अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘अवतार’ पर खर्च हुए थे 1970 करोड़ रुपए, चंद्रयान-3 का बजट सुनकर आप चौंक जाएंगे!

चंद्रयान-3 पर इसरो ने कितना खर्च किया, इसे जानने के लिए अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘अवतार’ पर हुए खर्च को जानना जरूरी है। अवतार फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। तब अवतार को बनाने में 1970 करोड़ रुपए के बराबर खर्च हुआ था। पढ़िए कि अवतार का बजट कितना था और चंद्रयान-3 का खर्च क्या है।

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 अपने ऐतिहासिक लक्ष्य को पूरा करने से बस कुछ घंटे दूर है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को कल चांद की सतह पर उतारने की तैयारी इसरो के वैज्ञानिक कर रहे हैं। इसरो की तरफ से बताया गया था कि बुधवार शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारा जाएगा। भारत का ये तीसरा चंद्र अभियान है। इससे पहले भारत ने 2008 और फिर 2019 में चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा में भेजा था। पहले के दोनों चंद्रयान पर इसरो ने बहुत कम खर्च किया था। अब चंद्रयान-3 पर हुए खर्च को भी देख लेते हैं।

avatar film

चंद्रयान-3 पर इसरो ने कितना खर्च किया, इसे जानने के लिए अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘अवतार’ पर हुए खर्च को जानना जरूरी है। अवतार फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। तब अवतार को बनाने में 1970 करोड़ रुपए के बराबर खर्च हुआ था। सिनेमा की दुनिया में इतने बड़े बजट में अब तक कोई और फिल्म नहीं बनी है। अब अवतार पर हुए खर्च के बाद जानते हैं कि चंद्रयान-3 पर कितना खर्च हुआ है। कोरोना महामारी से पहले जनवरी 2020 में इसरो के तब चीफ रहे के. सिवन ने बताया था कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और प्रपल्शन मॉड्यूल को बनाने में करीब 250 करोड़ खर्च होंगे। सिवन ने साथ ही बताया था कि चंद्रयान-3 को लॉन्च करने में और 365 करोड़ की लागत आएगी। यानी 3 साल पहले चंद्रयान-3 पर कुल लागत 615 करोड़ का आंका गया था।

chandrayaan 3 1

महामारी के बाद और अब रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से तमाम तकनीकी चीजें महंगी हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चंद्रयान-3 का बजट भी कुछ बढ़ा जरूर होगा, लेकिन फिर भी इसके अवतार फिल्म के बजट से कहीं सस्ता होने की ही उम्मीद है। इसरो की तरफ से चंद्रयान-3 का कुल बजट अभी नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि चांद पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक उतारने के बाद इसरो की तरफ से इस बारे में जानकारी दी जा सकती है।