देश
Video: कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के बिगड़े बोले, राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्रीराम से की
Madhya Pradesh: कुणाल चौधरी ने कहा कि, उन्होंने इस देश के वंचितों को चाहे शबरी के झूठे बैर खाने का काम किया हो। चाहे केवट को गले लगाने का काम किया हो। चाहे इस देश के अलग-अलग लोगों को एकत्रित करने का काम किया हो। आज राहुल गांधी जी भी इस देश में जो नफरत और घृणा फैल रही है उसके खिलाफ वंचितों और शोषित को एक साथ इकट्ठा करने के लिए निकले है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी ये पदयात्रा को 2 महीने होने वाले है। अभी उनकी भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में है। राहुल गांधी को इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह भी नजर आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से कर डाली। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जिस तरह से प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान दलित और पिछड़े को जोड़ने का कार्य किया था। ठीक उसी तरह से राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कर रहे है। कुणाल चौधरी ने एमपी के खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचने के दौरान कही है। बता दें कि राहुल गांधी की ये पदयात्रा अब मध्य प्रदेश में पहुंचने वाली है।
कुणाल चौधरी ने राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस को जोड़ो चाहिए। क्योंकि कांग्रेस के नेता यहां वहां भाग रहे है। कुणाल चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, भगवान राम ने भी पदयात्रा की थी। जब भगवान राम अयोध्या से निकले थे जब सरयू नदी को पार करके। जब वनवास की ओर गए। जब जंगल से निकलकर आए। तभी कही ना कही वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बने। यही काम उन्होंने भी किया था।
कुणाल चौधरी ने कहा कि, उन्होंने इस देश के वंचितों को चाहे शबरी के झूठे बैर खाने का काम किया हो। चाहे केवट को गले लगाने का काम किया हो। चाहे इस देश के अलग-अलग लोगों को एकत्रित करने का काम किया हो। आज राहुल गांधी जी भी इस देश में जो नफरत और घृणा फैल रही है उसके खिलाफ वंचितों और शोषित को एक साथ इकट्ठा करने के लिए निकले है। सभी लोग इकट्ठा होंगे और राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगे।
#खंडवा में @INCMP विधायक @KunalChoudhary_ बोले जिस तरह से #भगवान #राम ने वनवास के दौरान दलित शोषित और वंचितों को जोड़ने का काम किया था। उसी तरह @RahulGandhi भी #BharatJodoYatra के माध्यम से दलितों शोषित शोषित और वंचितों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। @ABPNews pic.twitter.com/sWNLP7oPBR
— Shaikh Shakeel (@ShakeelABP) October 30, 2022
इससे पहले राजस्थान की कांग्रेस सरकार में चिकित्सा विभाग के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भगवान राम की श्रीलंका से अयोध्या यात्रा से जोड़ दिया था। इतना ही नहीं, मंत्री ने ये भी कहा था कि भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की, जितनी राहुल गांधी कर रहे हैं।