newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Assembly Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में किंग बनकर उभरी कांग्रेस,मुख्यमंत्री बोम्मई ने स्वीकार की हार, बोले-मंथन का आ गया समय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतों की गिनती कराई जा रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु हुई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी पल-पल की खबरें हम आपको बताते रहेंगे। इसके लिए आप यहां hindi.newsroompost.com से जुड़े रहिए।

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मतों की गिनती कराई जा रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु हुई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ी पल-पल की खबरें हम आपको बताते रहेंगे। इसके लिए आप यहां hindi.newsroompost.com से जुड़े रहिए।

कांग्रेस जीत गई है और पीएम हार गए हैं

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही कर्नाटक में नतीजे आए, अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस जीत गई है और पीएम हार गए हैं

कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू होते ही कुमारस्वामी ने ये भी कहा, ”अब तक मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया…मेरे लिए कोई मांग नहीं”

कर्नाटक में चुनावी मतगणना के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

कर्नाटक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी पिछड़ी

कर्नाटक में बीजेपी के साथ बड़ा खेल होता हुए दिख रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों की मानें तो कांग्रेस बहुमत पार कर चुकी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी तमाम प्रयासों के बावजूद भी बीजेपी बहुत पीछे छूटती नजर आ रही है। बीजेपी- 68, कांग्रेस- 137, जेडीएस- 17, अन्य- 2 सीटों पर रुझान में आगे हैं।

कर्नाटक चुनाव परिणाम: कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़-मध्य सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि राज्य के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण मालेश्वरम से आगे चल रहे हैं।

रुझानों में अब भाजपा ने जड़ा शतक

एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कर्नाटक में रुझानों की तस्वीर फिर बदल गई है। अब तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। रुझानों में बीजेपी ने सेंचुरी लगा दी है। कांग्रेस का आंकड़ा 100 के नीचे आ गई है।

-हाई वोल्टेज रिजल्ट में कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा की सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 113 सीटों पर आगे चल रही है।वहीं बीजेपी 80 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार अपनी सीट से लगातार आगे चल रहे हैं ऐसे में देखना होगा कि वो क्या अपनी पार्टी के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे ?

कांग्रेस को बहुमत मिलते दिखाई दिया तो कांग्रेस के नेताओं ने कैसे अपने हेडक्वार्टर्स में ख़ुशी मनाई

ELECTION BREAKING : HD चन्नापटना से कुमारस्वामी पीछे चल रहे हैं

BREAKING NEWS : रूझानों में कांग्रेस को बहुमत मिला

ELECTION BREAKING : 183 सीटों का रुझान सामने आया, काग्रेस इस वक्त बीजेपी से आगे निकली

ELECTION BREAKING : 180 सीटों का रुझान सामने आया, भाजपा-80, कांग्रेस-83, JDS-10, OTH-5

आपको बता दें कि मौजूदा समय में कर्नाटक के शुरुआती रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। कभी बीजेपी आगे तो कभी कांग्रेस आगे हो रही है। 100 से ज्यादा सीटों पर रुझान आ चुका है

  • बीजेपी- 51
  • कांग्रेस- 57
  • जेडीएस- 8
  • अन्य- 4

-कर्नाटक चुनाव नतीजे आने से पहले ही दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में सुबह से ढोल-नगाड़े बजाकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

-जेडीएस चीफ और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी छोटी है, किसी से कोई मांग नहीं है और न अब तक किसी और पार्टी ने उनसे संपर्क किया है।

-कर्नाटक में अपनी जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर हवन किया।

-कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ने चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है।

8 बजे खुलने शुरु हुए वोट

-कर्नाटक में चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी।

-कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव नतीजे आने से पहले कहा  कि हम अपना काम कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है।

-कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के नतीजे आज आएंगे।

-कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है।

-कर्नाटक विधानसभा चुनाव हर बार की तरह मुख्यत: सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच हुआ है।

-कर्नाटक में कुल 5.21 करोड़ वोटरों में से 71.77 फीसदी ने 10 मई को वोट डाला था।

-पिछली बार यानी 2018 में बीजेपी को 104 सीटें हासिल हुई थीं। बीजेपी को पिछली बार 36.35 फीसदी वोट मिले थे।

bjp and congress flags

-2018 के चुनाव में कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 38.14 फीसदी मतदाताओं ने वोट दिया था।

-पिछले विधानसभा चुनाव में जेडीएस को 37 सीटें हासिल हुई थीं। उसे 18.3 फीसदी वोट मिले थे।

-इनके अलावा बीएसपी को 1 और अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली थी।

-2018 के चुनाव के बाद कांग्रेस ने समर्थन देकर जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी को सीएम बनाया था। वो 23 मई 2018 से 23 जुलाई 2019 यानी 14 महीने सीएम रहे। फिर कांग्रेस के 22 विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए।

-कांग्रेस से टूटकर आए विधायकों की मदद से बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाई। येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक कर्नाटक के सीएम रहे। उनके बाद 28 जुलाई से अब तक जेडीयू से बीजेपी में आए बसवराज बोम्मई बीजेपी सरकार के सीएम हैं।

-निवर्तमान विधानसभा में फिलहाल सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 116 विधायक हैं। उसके बाद कांग्रेस के 69, जेडीएस के 29, बीएसपी के 1 और निर्दलीय 2 विधायक हैं। इसके अलावा 6 सीटें खाली थीं। अब सबकी नजर इस पर है कि आज किस पार्टी को जनता के बहुमत से कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका मिलता है।