newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lockdown 2021: क्या देश में फिर से लगेगा लॉकडाउन?, ट्विटर पर #lockdown2021 कर रहा ट्रेंड

Lockdown 2021:देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के करीब 41 हजार नए केस दर्ज किए गए हैं, जोकि नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं।

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के करीब 41 हजार नए केस दर्ज किए गए हैं, जोकि नवंबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 40,953 मामले सामने आए हैं, जिससे अब मामलों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 1,15,55,284 हो गई है। इससे पहले 28 नवंबर को 41,810 मामले दर्ज हुए थे। बता दें कि यह दसवां दिन है जब देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 188 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लॉकडाउन की फिर से आहट से ही खौफ में हैं। जनता के बीच के बार फिर से लॉकडाउन का डर सताने लगा है। ऐसे में क्या देश में एक फिर से लॉकडाउन लगेगा। सोशल मीडिया पर #lockdown2021 काफी ट्रेंड कर रहा है।

Lockdown

एक तरफ जहां महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई जगह लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं ट्विटर पर यूजर्स इस पर भी मौज लेने से नहीं चूके। लॉकडाउन को लेकर ट्विटर यूजर मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं।