newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन का बढ़ना तय, जहां कोरोना का प्रकोप ज्यादा उन जिलों में रहेगी सख्ती

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 30 जिलों में सख्त लॉकडाउन जारी रह सकता है। ये वो इलाके हैं जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू तो 25 मार्च को किया गया लेकिन इसको एक समय के बाद बढ़ाया जाता रहा। 17 मई को लॉकडाउन 3 खत्म होने जा रहा है ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई से भी लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय ही है।

karnataka lockdown

बता दें कि आगे जारी रहने वाले लॉकडाउन में उन जिलों में सख्ती रहेगी जहां कोरोना का प्रकोप अधिक है। ऐसे जिलों में छूट मिलने की संभावना बेहद कम है। ऐसे 30 जिले निर्धारित किए गए हैं जहां छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में भी लॉकडाउन में छूट मिलने की संभावना नहीं है।

Delhi Lockdown

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 30 जिलों में सख्त लॉकडाउन जारी रह सकता है। ये वो इलाके हैं जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे में लॉकडाउन की सख्ती जारी रहेगी। वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां के कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवल्लूर और ग्रेटर चेन्नई जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा।

इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली को भी इसी श्रेणी में रखा गया है, जिसके बाद ये तय है कि यहां पर छूट मिलने की संभावना कम है। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर, जबकि पश्चिम बंगाल में हावड़ा और कोलकाता में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।

gautambudh nagarcorona

बीते कुछ दिनों में राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं। यहां जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में आगरा और मेरठ, आंध्र प्रदेश के कुरनुल, तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद, पंजाब के अमृतसर और ओडिशा के बेरहमपुर में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

PM Narendra Modi

बता दें कि लॉकडाउन 3.0 की मियाद 17 मई को खत्म हो रही है। पीएम मोदी ने हाल ही में देश के नाम अपने संबोधन में साफ कर दिया था कि लॉकडाउन देश में लागू रहेगा, लेकिन ये कब तक रहेगा ये साफ नहीं था। मिली जानकारी के मुताबकि, सरकार लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा सकती है। ये 31 मई तक लागू रहेगा. लॉकडाउन में क्या रियायतें मिलेंगी इसकी जानकारी सरकार रविवार को जारी कर सकती है।