newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सहारनपुर में लॉकडाउन तोड़कर मस्जिद में पढ़ रहे थे सामूहिक नमाज, 15 गिरफ्तार, कई भागे

लॉकडाउन के बावजूद नियमों का उल्लंघन करके उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी।

सहारनपुर। पूरे देश में कोरोनावायरस अपना कहर बरपा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग सरकार की उन गाइडलाइंस को फॉलो नहीं कर रहे हैं जो कि कोरोनावायरस से बचाव में बेहद महत्वपूर्ण हैं। सरकार देश की जनता से यह बार-बार अपील कर रही है कि सोशल डिस्टेंसिंग पॉलिसी को अपनाएं और किसी भी तरह के जमावड़े मैं शामिल ना हों, ना ही धार्मिक आयोजन किए जाएं।

PM MODI NAMAJ

लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग धर्म की आड़ में समाज के दुश्मन हैं। आज जब पूरे देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के बावजूद नियमों का उल्लंघन करके उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी।

 

शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि थाना नागल पुलिस ने एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

एसपी ने बताया कि जिले में सभी को यह आगाह किया गया है कि कोई भी सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज नहीं पड़ेगा क्योंकि इससे लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन होता है। सोशल डिस्टेंसिंग न होने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। चेतावनी के बावजूद एक मस्जिद में सामूहिक नमाज हो रही थी।

सूचना पर थाना नागल पुलिस उक्त मस्जिद पहुंची और वहां 15 लोगो को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। मिश्रा ने बताया कि इन लोगों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके अनुसार कुछ लोग पुलिस के आने से पहले वहां से भाग निकले। उनकी भी पहचान कराई जा रही है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच इससे पहले भी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से इसी प्रकार की नमाज अदा किए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती बरत रही है।