newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मप्र में कांग्रेस को फिर लगा झटका, अब यह विधायक हुए भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजदूगी में पार्टी दफ्तर में सदस्यता ली।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजदूगी में पार्टी दफ्तर में सदस्यता ली। वहीं उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने लोधी का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

Madhya Pradesh Congress MLA join BJP

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोधी को मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने भाजपा का पट्टा उनके गले मे डालकर सदस्यता दिलाई।

Congress

वहीं प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि लोधी ने शनिवार को सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार का समय दिया गया था, लोधी ने रविवार को फिर अपने इस्तीफे की बात कही। उसके बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

Madhya Pradesh Congress MLA join BJP

छतरपुर जिले के बडा मलहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक लोधी ने रविवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की और उनके साथ मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।