newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्यप्रदेशः कांग्रेस खेमे से इस्तीफे का दौर जारी, एक और विधायक ने दिया त्यागपत्र

सुमित्रा देवी के इस्तीफे के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। अब राज्य में की 26 सीटें खाली हो गई है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में उपचुनाव नजदीक है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Sumitra Devi Kasdekar MLA MadhyaPradesh Congress

सुमित्रा देवी के इस्तीफे की पुष्टि विधानसभा सचिवालय ने भी कर दी है। उपचुनाव से पहले विधायक सुमित्रा देवी का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। सुमित्रा देवी के इस्तीफे के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। अब राज्य में की 26 सीटें खाली हो गई है।

Sumitra Devi Kasdekar MLA MadhyaPradesh Congress

गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान

वहीं विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर के इस्तीफे को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अभी और 3-4 विधायक लाइन में हैं। जल्द ही भाजपा में आने की पुष्टि होगी।

Govind Singh Rajput

मध्य प्रदेश विधानसभा का 20 जुलाई से शुरू होने वाला पांच दिवसीय सत्र प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा की अध्यक्ष्ता में शुक्रवार को यहां सम्पन्न हुई सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

Kamalnath Government

उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आदि उपस्थित थे।

KamalNath and Shivraj Singh

सूत्रों के अनुसार अब इस निर्णय को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और उनके अनुमोदन के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। यह सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होना था, जिसमें बजट पास करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाने थे।