newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahesh Kanodia Passes Away: गुजराती संगीतकार और पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Mahesh Kanodia Passes Away: गुजरात के मशहूर संगीतकार और पाटन लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत कई भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

अहमदाबाद। गुजरात के मशहूर संगीतकार और पाटन लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया (Mahesh Kanodia) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत कई भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। वो काफी लंबे समय से बीमार थे। 83 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें ली। उनकी खासियत थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे, जिनमें महिला गायकों की आवाज भी शामिल थी।

Mahesh Kanodia passed away

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महेश कनोडिया के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

कई कलाकारों ने जताया दुख

कनोडिया के निधन पर गुजराती सिनेमा के कई कलाकारों ने शोक जताया है। हितेन कुमार ने कहा कि पूरे गुजराती सिनेमा के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। हमारा सच्चा रत्न अब नहीं रहा। गम शब्दों बयान नहीं किया जा सकता है।

Mahesh Kanodia passed away

वहीं, धर्मेश व्यास ने कहा कि यह हैरान करने वाला है। महेश भाई लंबे समय से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे। गुजराती इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।