newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘कभी पार्टी से पंगा, कभी इस्तीफा’: सिद्धू पर मनीष तिवारी का तीखा तंज, ‘40 साल में ऐसा अजीब व्यवहार नहीं देखा’’

मनीष तिवारी ने सिद्धू और सलमान खुर्शीद पर इशारों-इशारों में हमला बोल दिया। मनीष तिवारी कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सलमान खुर्शीद की किताब पर अपनी नाराजगी जताई थी इसके बाद जब सिद्धू पाकिस्तान गये तो भी मनीष तिवारी ने इस पर आपत्ति जताई थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस में चल रही उठापठक से कई नेता नाराज है। कुछ तो खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं तो कुछ नेता ऐसे हैं जो नाराजगी को जगजाहिर नहीं होने देते। ऐसे में पंजाब में चली उठापठक और देश में कांग्रेस के हालात पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दैनिक जागरण को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में मनीष तिवारी ने कांग्रेस के कई मुद्दों पर खुलकर बात की लेकिन हम इस खबर सिद्धू और सलमान खुर्शीद के विवाद पर मनीष तिवारी की राय जानेंगे।

दरअसल पंजाब कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने सिद्धू पर इशारों-इशारों में तीखा प्रहार किया है? सिद्धू कभी पार्टी की ईंट से ईंट बजाते है, तो कभी इस्तीफा दे देते हैं। उन्हें साथ में रखने में कांग्रेस की क्या मजबूरी है? इस सवाल के जवाब में मनीष तिवारी कहते हैं कि 40 वर्षों के अपने करियर में मैंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री का ऐसा ‘अजीब व्यवहार’ कभी नहीं देखा। AICC की क्या मजबूरी है, यह तो वही बता पाएंगे, लेकिन यह जरूर है कि AICC नेतृत्व की बार-बार अवहेलना का असर पूरे देश पर पड़ता है। अन्य राज्य के नेता भी वैसा ही आचरण करने लगेंगे।

वहीं सलमान खुर्शीद की किताब, जिसमें उन्होंने हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और ISIS से की थी। इसी किताब पर जब मनीष तिवारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी सलमान खुर्शीद की किताब पढ़ी नहीं है। ऐसे में एक लेखक के बारे में टिप्पणी कर देना अनुचित होगा। हालांकि, राजनीतिक इस्लाम की विभिन्न विचारधाराओं के बारे में मेरी सीमित समझ में आइएसआइएस और बोको हराम सबसे खतरनाक विषैली विचारधारा का नेतृत्व करते हैं। दुनिया भर के शांतिप्रिय मुसलमानों ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। इसके आगेउन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के उन बातों का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। इसके आगे मनीष तिवारी ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का सम्मान करना चाहिए!

मनीष तिवारी ने सिद्धू और सलमान खुर्शीद पर इशारों-इशारों में हमला बोल दिया। मनीष तिवारी कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सलमान खुर्शीद की किताब पर अपनी नाराजगी जताई थी इसके बाद जब सिद्धू पाकिस्तान गये तो भी मनीष तिवारी ने इस पर आपत्ति जताई थी। हालांकि मनीष तिवारी पर कांग्रेस G-23 ग्रुप का नेता कहा जाता है।