newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: कांग्रेस विधायक के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी की महिला नेता ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

Madhya Pradesh: बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले की बड़नगर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक के बेटे मुश्किलों में फस गए है। दरअसल पार्टी की महिला नेता ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इंदौर के महिला थाने में युवा कांग्रेस की एक महिला नेता ने दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।

Gang Rape woman

युवती का आरोप है कि कांग्रेसी विधायक के बेटे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। बता दें कि आरोपी करण मोरवाल उज्जैन के युवक कांग्रेस के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं युवती की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 के तहत करण पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अभियुक्त की तलाश जारी है।

murli morwal

कांग्रेस विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

उधर युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों पर विधायक मुरली मोरवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों को झूठा करार दिया। मोरवाल ने बताया की, “मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी।”