newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukhtar Ansari: पंजाब सरकार ने कहा- मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल से पहले ले जाएं लेकिन रास्ते में रखना होगा ये ख्याल

Mukhtar Ansari: पंजाब(Punjab) के अपर मुख्य सचिव गृह ने मुख्तार अंसारी के लिए विधिवत सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है, साथ ही ये भी कहा कि, उसके लिए मेडिकल व्यवस्थाएं की जाएं।

नई दिल्ली। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने से पहले पंजाब सरकार ने एक पत्र लिखकर कई बातों का ख्याल रखने की बात कही है। बता दें कि पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें मुख्तार की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जताई है। चिट्ठी में कहा गया है कि, जब मुख़्तार अंसारी को यूपी ले जाया जाय तो उसकी हेल्थ कंडीशन पर खास ध्यान दिया जाय चिट्ठी में कहा गया है कि, उसकी कस्टडी हस्तांतरण होते ही उसे यूपी की बांदा जेल भेजा जाए। पत्र में कहा गया है कि, मुख्तार अंसारी को 8 अप्रैल से पहले ही यूपी ले जाएं। इसके अलावा कहा गया है कि, मुख्तार को यूपी की जेल में शिफ्ट करने से पहले जेल में हो उससे संबंधित सारी व्यवस्थाएं हो जाएं।

UP Jail Mukhtar Ansari CM Yogi Captain Amrinder singh

पत्र के जरिए कहा गया है कि, मुख्तार की मेडिकल सुविधाएं करा दी जाएं और शिफ्टिंग के समय अंसारी की मेडिकल कंडीशन का भी ध्यान रखा जाए। बता दें कि पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को यह पत्र लिखा है।

punjab letter to UP Gvoernment over to Mukhtar

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा। हालांकि इस बीच मुख्तार की 12 अप्रैल को पंजाब में एक मामले में सुनवाई भी होनी है, ऐसे में इस सुनवाई के लिए मुख्तार अंसारी 12 अप्रैल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा।

Mukhtar Ansari don

बता दें कि पंजाब के अपर मुख्य सचिव गृह ने मुख्तार अंसारी के लिए विधिवत सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा है, साथ ही ये भी कहा कि, उसके लिए मेडिकल व्यवस्थाएं की जाएं। पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी व्यक्त की हैं। वहीं पत्र में ACS पंजाब ने कहा गया है कि, मुख्तार की शिफ़्टिंग के लिए वाहन का बंदोबस्त करते वक्त उसके मेडिकल रिपोर्टस का ध्यान रखा जाए।