newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: अचानक बैलगाड़ी से गिर पड़े पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, Video Viral

Mumbai: राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगा रहे इन कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन शुरू किया ही था कि तभी बैलगाड़ी टूट गई और सभी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गाड़ी से नीचे गिर गए। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कमेंट जरूर कर रहे हैं।

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर चल रहा कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन जारी है। वहीं बढ़ती महंगाई को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता मुंबई में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बैलगाड़ी पर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी अचानक बैलगाड़ी टूट गई। जिस समय बैलगाड़ी टूटी उस समय बैलगाड़ी पर नेता और कई कार्यकर्ता मौजूद थे, और सभी कार्यकर्ता बैलगाड़ी से गिर गए।

petrol

राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगा रहे इन कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन शुरू किया ही था कि तभी बैलगाड़ी टूट गई और सभी प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गाड़ी से नीचे गिर गए। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कमेंट जरूर कर रहे हैं।

औरंगाबाद में भी विरोध

औरंगाबाद में भी कांग्रेस समिति ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। जहां प्रदर्शनकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर में ऊंट, बैलगाड़ी और साइकिलों पर प्रदर्शन करने निकल पड़े। प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं और मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को जल्द से जल्द कम किया जाए।

मुंबई में पेट्रोल 106.93रुपए प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.93 रुपए तक पहुंच गई है तो वहीं डीजल की कीमत 97.46 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।

protest

जुलाई में 6 बार बढ़ी कीमतें

आंकड़े बताते हैं कि जुलाई के महीने में पेट्रोल की अभी तक 6 बार बढ़ चुकी है तो वहीं डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जून के महीने में भी पेट्रोल-डीजल की दरों में 16 बार वृद्धि हुई थी। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद से ही 4 मई से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि चुनावों के दौरान यह कीमतें स्थिर रहीं।