newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी करने वाले नसीम को पुलिस ने किया ढेर, क्रॉस फॉयरिंग में मारा गया 

UP: ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ  दरिंदगी करने के मामले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है।  

नई दिल्ली। ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ दरिंदगी करने के मामले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। अयोध्या के पूरा कलंदर में अनीस को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ढेर किया है। अनीस और उसके दो अन्य साथियों को इनायतनगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि अनीस ने चलती ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी की थी। इस बीच महिला सिपाही ने अनीस और उसके साथियों को पटक दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला सिपाही पर जानलेवा हमला किया। जिससे उसका चेहरा रक्तरंजित हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों ने महिला सिपाही का सिर ट्रेन की खिड़की से पटक  दिया था, जिससे वो बुरी तरह लहुलूहान हो गई थी। इस बीच जब ट्रेन अयोध्या स्टेशन पहुंची, तो ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मिलकर मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। वहीं, घायल महिला को केजीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ के दौरान बदमाशों के बारे में अहम जानकारी जुटाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामले के संदर्भ में 150 लोगों से पूछताछ की गई थी। यही नहीं, आरोपियों पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

सीट को लेकर हुआ था विवाद 

बता दें कि यह विवाद सीट को लेकर हुआ था। जिसके बाद स्थिति हिंसात्मक हो गई। सरयू एक्सप्रेस में महिल ऊपर वाले वर्थ सीट पर बैठी हुई थी। जिसके बाद दोनोंं पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच जब ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, तो हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में 100 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर एनकाउंटर की कार्रवाई की है।