newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Seema Haider: पहले सचिन, फिर गुलाम और अब एजाज़…पाकिस्तान से भारत आई सीमा की लव स्टोरी में जुड़ा नया नाम, देखें Video

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इस वक्त भारतीय टीवी चैनलों और अखबारों में छाई हुई हैं। हर दिन नए टीवी चैनल में सीमा हैदर को लेकर नए-नए अपडेट देखने को मिलते हैं। अब एक और नया विवाद जो सीमा हैदर से जुड़ गया है। 

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर इस वक्त भारतीय टीवी चैनलों और अखबारों में छाई हुई हैं। हर दिन नए टीवी चैनल में सीमा हैदर को लेकर नए-नए अपडेट देखने को मिलते हैं। अब एक और नया विवाद जो सीमा हैदर से जुड़ गया है।

Seema Haider

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हुआ कुछ यूं है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आई है। सीमा हैदर को लेकर कहा गया कि वो भारत के रहने वाले सचिन संग ऑनलाइन गेम पब्जी खेला करती थी। दोनों इस गेम को खेलते हुए अच्छे दोस्त बन गए। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। दोनों ने पहले फोन में बातें शुरु की फिर वो सचिन के साथ रहने के लिए वहां से पाकिस्तान से भारत आ गई। हालांकि सच्चाई सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद दोनों अब रिहा भी हो चुके हैं।

Seema Haider

सीमा संग जुड़ा था दूसरे आदमी का नाम

रिहाई के बाद दोनों की जिंदगी की पटरी पर खुशी की ट्रेन चलनी ही शुरु हुई थी कि इसमें गुलाम हैदर का नाम जुड़ गया। गुलाम हैदर ने सोशल मीडिया पर सऊदी अरब से एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो सीमा का पति है। वो काम के सिलसिले में सऊदी रहता है और लगातार सीमा को पैसे भेजता है। गुलाम हैदर ने भारत सरकार से भी अपील की थी कि वो उनकी पत्नी सीमा और चारों बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दे। हालांकि सीमा ने ये साफ कह दिया कि वो गुलाम हैदर को पति नहीं मानती। उनके अक्सर झगड़े होते थे वो अब बस सचिन को अपना पति मानती है।

अब इस तीसरे शख्स के साथ जोड़ा जा रहा सीमा का नाम

पहले ही सीमा हैदर के साथ सचिन और गुलाम हैदर का नाम जुड़ा था कि अब एक और युवक इस मामले में जुड़ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिसमें सीमा हैदर एक शख्स के साथ नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि सीमा हैदर का नाम जिस तीसरे शख्स से जुड़ रहा है उसका नाम एजाज है। दोनों के कई वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि सीमा एजाज को भी धोखा देकर भारत आई है। अब इन आरोपों पर सीमा हैदर ने सफाई भी दी है।

Seema Haider

वीडियो जारी कर बताई रिश्ते की सच्चाई

सीमा हैदर ने एजाज संग अपने रिश्ते की सच्चाई भी बताई है। सीमा ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि एजाज उनके मकान मालिक के भांजे हैं। इस वजह से वो घर में आते रहते थे। वो हैदर को भाई मानती थी। हम एक बार शादी पर बाजार में शॉपिंग के लिए गए थे। वहीं, साथ में उन्होंने एक वीडियो बनाई थी। बाद में घर पर भी साथ में उन्होंने कुछ वीडियोज बनाई थी। सीमा ने साफ किया कि उन्होंने साथ में रील्स बनाई लेकिन ये सच नहीं है कि दोनों के बीच गलत संबंध हैं। सीमा ने कहा कि कोई भी उनके बारे में गलत बोलने से पहले एक बार पहले सच्चाई जरूर जान लें।