newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deendayal Upadhyay Birth Anniversary : दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM मोदी समेत इन दिग्गज नेताओं ने किया याद

Deendayal Upadhyay Birth Anniversary : भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर देश के प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद किया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर देश के प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद किया है। उपाध्याय का जन्म आज ही के दिन 1916 में मथुरा में हुआ था।

पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया। उन्होंने ट्विट कर लिखा- ”एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”

अमति शाह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्होंने ट्विट कर लिखा- ”दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्हें कोटिशः नमन।”

यूपी के सीएम योगी ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने ट्विट कर लिखा- ”एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारा मार्ग प्रशस्त करता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा- ”एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।”