newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3 Lands: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग पर राजनीतिक गलियारों में भी खुशी की लहर, जानें किसने क्या कहा?

Chandrayaan-3 Lands: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘जबकि दुनिया चंद्रमा के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चंद्रमा को महसूस किया है… दुनिया चंद्रमा के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है…आसमान कोई सीमा नहीं है।

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग करवाकर भारतीय वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया को पैगाम दे दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं। हमारी जिंदगी में हार या विफलता नामक कोई शब्द नहीं है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है। इससे पहले आज तक दुनिया के किसी भी देश ने इस तरह का कारनाम नहीं किया था। वहीं, विक्रम ने दक्षिण ध्रव पर लैंड होने के बाद भारत को संदेश प्रेषित कर स्पष्ट कर दिया किमैं पहुंच चुका हूं। यह भारतीय वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। वहीं, इस खास मौके पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा क कि अब भारत चांद पर पहुंच चुका है, वो भी चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर।

पूरे देश में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने के मौके पर खुशी देखने को मिल रही है। कोई मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहा है, तो कोई पटाखा फोड़कर। वहीं, इस खास मौके पर राजनीतिक गलियारों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं, लेकिन आपको बता दें कि आज इस ऐतिहासिक क्षण का जीवंत साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेक कउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इस ऐतिहासिक क्षण का सजीव प्रसारण देखा। आइए, आगे कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि इस खास मौके पर किसने क्या कुछ कहा है।

वहीं, इस खास मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, ‘मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है. यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्र को सच साबित कर रहा है। इस सफल लैंडिंग मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह देश के लिए एक असाधारण उपलब्धि है…1969 में अपनी स्थापना के बाद से इसरो के 89 लॉन्च मिशनों में से 47 अंतरिक्ष मिशन पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार के अधीन रहे हैं। यह यूपीए शासन में लॉन्च किए गए मिशनों की संख्या से दोगुना है…”

वहीं, चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण  ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बात की।

वहीं, भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुंबकम की पवित्र भावना के साथ, मैं इस सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं और देश को शुभकामनाएं देता हूं।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि, ‘अरे वाह, मजा आ गया! देखिये, चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है। चंद्रमा पर तिरंगा फहराना खुशी का क्षण है। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर भारत की उपस्थिति को दर्शा रहा है। इस महान अवसर पर, मैं इसरो और उसके वैज्ञानिकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उनके कौशल, साहस और प्रतिभा के कारण हमें यह उपलब्धि मिली है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘जबकि दुनिया चंद्रमा के बारे में कल्पना करती है, हमने वास्तव में चंद्रमा को महसूस किया है… दुनिया चंद्रमा के सपने देखती है, और हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा है…आसमान कोई सीमा नहीं है।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी  नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें।