newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

One year of vaccination drive: टीकाकरण अभियान को एक साल हुआ पूरा, पीएम मोदी समेत इन लोगों ने कही  अपनी बात

One year of vaccination drive: वहीं, टीकाकरण अभियान के एक  वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प व निरंतर प्रयासों से भारत ने विश्व में एक आदर्श स्थापित किया है कि अगर सरकार व नागरिक देशहित में एकजुट होकर एक साझा लक्ष्य तय कर लें, तो कैसे देश हर चुनौती पर विजय पाकर असंभव को भी संभव बना सकता है।

नई दिल्ली।  आज ही के दिन यानी की 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर व अनिवार्य कार्यों से जुड़े लोगों को टीका लगाने की शुरूआत की गई थी। आज की तारीख में तो हमारे पास कोरोना को मात देने के लिए कई साधन मौजूद हैं, लेकिन ये वो वक्त था, जब कोरोना को मात देने के लिए हमारे पास कोई साधन नहीं था। ऐसे में कोरोना वैक्सीन किसी जीवनदान से कम नहीं थी। सरकार की कोशिश थी कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन से जोड़ा जा सकें। वहीं, आज यानी की 16 जनवरी 2022 को इस टीकाकरण अभियान को पूरे एक साल हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी से लेकर अमित शाह समेत कई सियासी नुमाइंदों ने टीकाकरण अभियान को अपनी विचार व्यक्त किए। आइए, आगे इस रिपोर्ट में जानते हैं कि  टीकाकरण अभियान के एक वर्ष  पूरे होन पर किसने क्या कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत जोड़ दी है। इसने जीवन को बचाने और इस प्रकार आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही, हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है।

PM modi

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही कोरोना को मात देने के लिए विज्ञान पर ही विश्वास किया था। भारत का हमेशा से ही ऐसा मानना रहा है कि अगर हमें कोरोना को हराना तो हम वैज्ञानिक पद्धतियों का सहारा लेना होगा।

अमित शाह ने क्या कहा

Amit Shah

वहीं, टीकाकरण अभियान के एक  वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प व निरंतर प्रयासों से भारत ने विश्व में एक आदर्श स्थापित किया है कि अगर सरकार व नागरिक देशहित में एकजुट होकर एक साझा लक्ष्य तय कर लें, तो कैसे देश हर चुनौती पर विजय पाकर असंभव को भी संभव बना सकता है।

जेपी नड्डा ने क्या कहा

JP Nadda

इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, भारत में अब तक 156 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें लगा दी गई हैं। जिनमें से 99 करोड़ खुराक ग्रामीण भारत में दी गई हैं। हमारी 70 फीसदी वयस्क आबादी पूरी तरह से टीकाकृत है।

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

वहीं, टीकाकरण अभियान के  एक वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि, आज विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को 1 वर्ष पूरा हो गया है। पीएम के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान ‘सबके प्रयास’ के साथ आज दुनिया का सबसे सफल टीकाकरण अभियान है।

बहरहाल, टीकाकरण अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर अभी-भई हमारी चुनतियां कम नहीं हुई है। अभी हमें कोरोना के खिलाफ हमारी जंग को धार देने के लिए अपने  नियत हथियारों को अधिक धार देने की आवश्यकता है।