नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया था। इस रैली में देश के कई राज्यों के बड़े बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी जब सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। सरकार को घेरने के लिए राहुल गांधी ने किसान आंदोलन, महंगाई, अंबानी और अडानी का भी जिक्र किया। इस दौरान राहुल गांधी ने हिन्दू और हिन्दुत्ववादी का जिक्र कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
दरअसल राहुल गांधी ने जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुत्ववादियों को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर हिंदुओं को वापस लाएं। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। दो अलग शब्दों की। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। यह एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिलकुल अलग है। मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं।’ इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, हिंदुओं का नहीं। उन्होंने कहाकि देश में हिंदू रहते हैं, लेकिन हिंदुत्ववादी देश को चला रहे हैं। हमें एक बार फिर इन हिंदुत्वादियों को बाहर निकालना है, हिंदुओं का राज लाना है। अब राहुल गांधी के इस बयान पर एआईएमआईएम (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी भड़क गये हैं।
हिंदुत्ववादी ये सुनकर मुझपर वार करेंगे।
कर लो, मैं नहीं डरता!#NoFear pic.twitter.com/OYK50KTFRQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 12, 2021
असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल और कांग्रेस ने हिंदुत्व के लिए जमीन तैयार की। अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं। 2021 में “हिंदुओं को सत्ता में लाना” एक “धर्मनिरपेक्ष” एजेंडा है। वाह! भारत सभी भारतीयों का है। अकेले हिंदू नहीं। भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उन लोगों का भी जिनका कोई विश्वास नहीं है।
Rahul & INC fertilised the ground for Hindutva. Now they’re trying to harvest majoritarianism. Bringing “Hindus to power” is a “secular” agenda in 2021. Wah!
India belongs to all Bharatiyas. Not Hindus alone. India belongs to people of all faiths & also those who have no faith pic.twitter.com/9EfpynChqU
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) December 12, 2021
आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के जयपुर में महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में पूरे देश से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। हालांकि मंच पर सोनिया गांधी भी मौजूद थीं लेकिन बिना एक शब्द बोले ही वे वहां से वापस चली गई।