newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal Election: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पास हुए कई बम धमाके, 3 घायल

West Bengal Election: रिपोर्ट के मुताबिक, जगद्दल मेघना में अज्ञात बदमाशों की ओर से 10 से अधिक क्रूड बम बीती रात में फेंके गए। यह हमला जहां हुआ, वहां से बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का निवास पैदल दूरी पर है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की दस्तक से पहले ही बवाल का दौर जारी है। बंगाल में हिंसा की खबरें अब आम सी हो गई हैं। ताजा खबर बंगाल के बैरकपुर से है, जहां भारतीय जनता पार्टी(BJP) सांसद अर्जुन सिंह के घर से थोड़ी ही दूर पर सिलसिलेवार तरीके से कई बम धमाके हुए। खबर के मुताबिक इन धमाकों में 3 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। इन्हें इलाज के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जगद्दल मेघना में अज्ञात बदमाशों की ओर से 10 से अधिक क्रूड बम बीती रात में फेंके गए। यह हमला जहां हुआ, वहां से बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का निवास पैदल दूरी पर है। बैरकपुर सिटी पुलिस घटनास्थल पर तैनात कर दी गई है।

BJP MP Arjun singh

सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले को करने वाले टीएमसी कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि हिंसा की साजिश काफी गंभीर थी, करीब 15-20 बम चले हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने घर पर हैं और सुरक्षित हैं।

Bengal BJP MP Arjun singh house blast

सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, “जिन लोगों ने बम मारा है वो लोग कई दिनों से बम-पिस्तौल लेकर घूम रहे थे, इसकी शिकायत हमने पुलिस से भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज उन्होंने वही काम किया जिसका हमें संदेह था। हम कल चुनाव आयोग जाएंगे।”

BJP TMC

बता दें बंगाल में हिंसा आए दिन होती रहती है, विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसमें वृद्धि भी देखी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में ही बदमाशों के हमले में भाजपा नेता फिरोज कमाल गाजी उर्फ बाबू मास्टर घायल हो गए थे। इस दौरान वो कोलकाता जा रहे थे। पुलिस ने बताया था कि बदमाशों ने बसंती राजमार्ग पर गाजी की कार पर देसी बम से हमला किया था।