newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कुछ घंटे ही टिक पाया पंकज सिंह का सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, साहिबाबाद में सुनील शर्मा ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

वे 1 लाख 79 हजार मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे। जैसे ही ये खबरें आई तो खबरों की दुनिया में तहलका मच गया। मीडिया की दुनिया में पंकज सिंह के नाम सुर्खियां बनीं जाने लगी। चर्चाओं का बजार गुलजार होने लगा। कहा जाने लगा कि उन्होंने अजीत पवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही अजीत पवार जो 1 लाख 65 हजार मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

नई दिल्ली। चलिए आपको थोड़ा फ्लैश बैक में लिए चलते हैं। फ्लैश बैक में इसलिए क्योंकि पहले तो खबर आई कि नोएडा से चुनाव लड़ रहे पंकज सिंह व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे ने सर्वाधिक सीटों से चुनाव जीतकर विधानसभा चुनावों के इतिहास में इतिहास रच दिया है। आज तक कोई भी सियासी सूरमा उनके जितना मतों से चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हुआ है। तो चलिए लगे हाथों ये भी जान लीजिए कि आखिर वे कितने मतों से विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे थे कि बाते इतिहास रचने की जा रही है। दरअसल, वे 1 लाख 79 हजार मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे। जैसे ही ये खबरें आई तो खबरों की दुनिया में तहलका मच गया। मीडिया की दुनिया में पंकज सिंह के नाम सुर्खियां बनीं जाने लगी। चर्चाओं का बजार गुलजार होने लगा। कहा जाने लगा कि उन्होंने अजीत पवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वही अजीत पवार जो 1 लाख 65 हजार मतों से जीत हासिल करने में सफल रहे थे।

तो इस तरह से आप भी बतौर पाठक भलीभांति  समझ सकते हैं कि पंकज सिंह ने अजीत के नाम स्थापित किया गया रिकॉर्ड एकाएक धराशायी कर दिया है। खैर, पंकज सिंह को भी यह जानकर बेहद खुशी हुई होगी कि उन्होंने न महज जीत हासिल की है, अपितु अपनी इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया है, लेकिन वो कहते हैं ना कि क्रिकेट के मैदान और सियासत मैदान में कब क्या हो जाए। कहना हमेशा मुश्किल रहता है। तो यहां भी एकाएक कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, हुआ यूं कि पंकज सिंह का यह रिकॉर्ड कुछ ही क्षणों बाद साहिबाबाद से सुनील वर्मा ने तोड़ दिया। बता दें कि सुनील वर्मा ने 3 लाख 22 हजार 45 मतों से जीत हासिल कर पंकज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ध्यान रहे कि सुनील वर्मा को बीजेपी ने साहिबाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने न महज जीत दर्ज की अपितु अपने नाम इतिहास भी रच दिया है।

बता दें कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम सियासी दलों के सूरमाओं ने चुनाव प्रचार में जीजान लगा दिया था। लेकिन जनता की मेहरबानी बीजेपी की झोली में बरसाई है। ऐसा पहली बार हुआ कि बीजेपी ने सत्ता में दूसरी मर्तबा अनवरत दाखिल होने जा रही हो। मौजूदा वक्त में बीजेपी में खुशी की लहर है। ध्यान रहे  कि पांच चुनावी सूबों में से चार चुनावी सूबों में बीजेपी अपनी जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करने में सफल रही है।