newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: कौम का वास्ता दे जबरन उतरवाया महिला का बुर्का और हिजाब, इस्लामनगर में मनचलों की शर्मनाक करतूत

Video: भोपाल स्थित इस्लाम नगर इलाके में शनिवार (16 अक्टूबर) की दोपहर प्रेमी युगल घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लड़की को जबरदस्ती बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया क्योंकि लोगों को शक था कि जिस लड़के की स्कूटी पर वह पीछे बैठी थी, वह हिंदू था।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बुर्का पहनी युवती से जबरदस्ती बुर्का उतरवाया जा रहा है। दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहाँ कुछ लोगों ने लड़की का हिजाब और बुर्का उतरवा दिया। बताया जा रहा है कि इस्लामनगर में कुछ लोगो ने शक के आधार पर लड़की से ये हिजाब उतरवाया है। दोनों पीड़ित प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जबरन उतरवाया बुर्का, नकाब भी हटाने की कोशिश!
दरअसल जानकारी के अनुसार भोपाल स्थित इस्लाम नगर इलाके में शनिवार (16 अक्टूबर) की दोपहर प्रेमी युगल घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लड़की को जबरदस्ती बुर्का उतारने के लिए मजबूर किया क्योंकि लोगों को शक था कि जिस लड़के की स्कूटी पर वह पीछे बैठी थी, वह हिंदू था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वहां मौजूद लोगों का मन इतने से नही भरा तो उन्होंने लड़की से मुंह पर बंधा कपड़ा भी उतारने के लिए कहा। जिस पर लड़के ने आपत्ति जताई और बुर्का देकर वहां से निकले।

पुलिस के मुताबिक़, दोपहर में एक युवक और लड़की इस्लाम नगर पहुंचे। कुछ लोगों ने उन्हें रोका और लड़की से बुर्का हटाने और अपना चेहरा दिखाने को कहा। लोगों का मानना था कि वह आदमी हिंदू और लड़की मुस्लिम थी। वीडियो में ही कुछ महिलाएं भी जबरन उस लड़की को अपना चेहरा दिखाने के लिए मजबूर कर रही हैं। युवती वीडियो में रोती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती पहले बुर्का हटाने से इनकार करती है लेकिन उसके सहयात्री के समझाने पर वह बुर्का उतारती है।

यहां देखिये वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि ईंटखेड़ी थाने की पुलिस ने वीडियो की तस्दीक कर दो लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। लेकिन ख़बरों की मानें तो पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वीडियो में दिखे दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत ऐहतियातन कार्रवाई की गई है और उन्हें भविष्य में इस तरह दोबारा न करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया है।