newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए आपके बीच आया हूं: PM

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे के बाद ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां वो मालदा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रैली की शुरुआत में पीएम मोदी ने लोगों से उत्तराखंड में आई आपदा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, आज हम मां गंगा के एक छोर पर …

नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे के बाद ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां वो मालदा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रैली की शुरुआत में पीएम मोदी ने लोगों से उत्तराखंड में आई आपदा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, आज हम मां गंगा के एक छोर पर हैं। लेकिन जो मां गंगा का उद्गम स्थल है, वो राज्य उत्तराखंड इस समय एक आपदा के सामना कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि, एक ग्लेशियर टूटने की वजह से वहां नदी का जल स्तर बढ़ गया। नुकसान की खबरें धीरे धीरे आ रही हैं। मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के गृहमंत्री और NDRF के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।

PM Modi Malda West bengal

पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तराखंड में ऐसे परिवार मुश्किल से मिलते हैं जिनका कोई न कोई सदस्य फौज में न हो। यानि वहां के लोगों का हौसला, किसी भी आपदा को मात दे सकता है। वहां के लोग के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं, बंगाल प्रार्थना कर रहा है, देश प्रार्थना कर रहा है।

लाइव अपडेट-

उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल का विकास और यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण केंद्र सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है। कोलकाता में साढ़े 8 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने इस अभियान को और विस्तार दिया है।

pm modi Malda

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछली बार मैं नेताजी मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती पर बंगाल आया था। आज हल्दिया सहित पश्चिम बंगाल के विकास से जुड़ी करीब 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए आपके बीच आया हूं।

बता दें कि हल्दिया में पीएम मोदी का कार्यक्रम सरकारी है। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी के कार्यालय ने पीएमओ को बता दिया है कि वो इस सरकारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद नहीं रहेंगी।