newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi : कोकराझार को हिंसा की आग में झोंकने वालों से कांग्रेस ने मिलाया हाथ : PM मोदी

Kokrajhar PM Modi Rally: पीएम मोदी ने कहा कि, असम में पहले चरण की वोटिंग में असम के लोगों ने NDA को भरपूर आशीर्वाद दिया है।पहले चरण की वोटिंग में असम ने डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है।

नई दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में होने वाले तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर चुनावी सभा की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं आपके घर के सदस्य की तरह हूं, इसलिए आपका मुझपर पूरा अधिकार है। हम मिलकर इस विश्वास को दिनों दिन और मजबूत करेंगे। हम मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। हम मिलकर यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, असम में पहले चरण की वोटिंग में असम के लोगों ने NDA को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पहले चरण की वोटिंग में असम ने डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि, पूरा हिंदुस्तान जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है। उन्हीं की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को फिर ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया गया है।

अपडेट-

असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार। जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं।

कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि ये ताला-चाबी वाले असम की पहचान हैं। कांग्रेस के झूठ, उसकी साजिश को समझिए। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इन लोगों के सामने समर्पण कर चुकी है। इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, इस पूरे महाझूठ को मिलेगी।

कल एक वीडियो में पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया। असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, बहुत गुस्से में है।

जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है।

उस दौर में दिल्ली से लेकर गोवाहाटी तक कांग्रेस की सरकारें चुपचाप तमाशा देखती रहीं। आज हिम्मत देखिए, कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।

कांग्रेस के कुशासन ने कैसे कोकराझार को सालों साल झुलसने दिया ये आप और हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। कोकराझार के युवा, बहनें और यहां का हर नागरिक हिंसा का वो दौर भूला नहीं है।

लंबे समय के बाद असम में शांति लौटी है। जो साथी बंदूक छोड़कर लौटे हैं, उनकी हर संभव सहायता के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। अभी भी जो साथी नहीं लौटे हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि शांति और विकास के इस मिशन से आप आप भी जुड़ जाइए।

बोडो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने का काम भी किया जा चुका है। बोडो समाज की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए और समृद्ध करने के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है।

शांति और विकास के इसी विश्वास के कारण BTR चुनावों में आपने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ हमारे गठबंधन को सेवा का अवसर दिया। जो प्यार आपने काउंसिल चुनावों में दिया है उससे भी अधिक आशीर्वाद विधानसभा के चुनावों में मिलेगा।

आज बीटीआर का विस्तार भी हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है। बोडोलैंड के स्थायी विकास के लिए हमारा मंत्र है- Peace, Progress और Protection यानी, शांति, समृद्धि और सुरक्षा।

ये अटल जी की ही एनडीए सरकार थी, जिसने Bodoland Territorial council का अधिकार आपको दिया। ये NDA की वर्तमान केंद्र सरकार है, जिसने स्थाई शांति के लिए ऐतिहासिक बोडो अकॉर्ड पर मुहर लगाई।

Modi Assam

हमारी कोशिश है कि हर जनजाति को उसकी परंपरा, उसकी भाषा, उसके रोजगार के लिए सुरक्षा भी मिले, सम्मान भी मिले, इस दिशा में निरंतर काम जारी है।

मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। NDA ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।

ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया। वहीं NDA सरकार, कोच, राजबोन्शी, मोरान, मोटोक, सूतिया, सभी जनजातियों के हित में कदम उठा रही है। इसके लिए नई डेवलपमेंट काउंसिल बनाने का काम यहां तेज़ी से चल रहा है।

कांग्रेस ने टी गार्डन में काम करने वाले साथियों को कभी पूछा तक नहीं। ये NDA की ही सरकार है जिसने टी गार्डन्स में काम करने वाले मजदूर भाई-बहनों की हर चिंता के समाधान का प्रयास किया।

ये चुनाव महाजोत के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है। कांग्रेस ने हमारे सत्रों, हमारे नामघरों को अवैध कब्जा गिरोहों के हवाले किया, एनडीए ने उनको मुक्त किया। कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान- सबको भड़काया, NDA ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है।

असम के विकास के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए पर है। असम में शांति और सुरक्षा के लिए असम के लोगों का विश्वास एनडीए पर है।