newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi DU Visit: DU के छात्रों को PM मोदी ने दिया गुरूमंत्र, जानिए संबोधन की अहम बातें

PM Modi DU Visit: इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, एक वक्त था जब डीयू में सिर्फ 3 कॉलेज थे, आज 90 से ज्यादा कॉलेज हैं। एक समय था जब भारत नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में थी खस्ताहाल थी और आज भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। पीएम मोदी ने आम आदमी की तरह टोकन लिया और फिर मेट्रो में सफर किया। मेट्रो स्टेशन पर प्रधानमंत्री को देखकर लोग चौंक उठे। इतना ही नहीं उन्होंने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से बातचीत भी की। आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने डीयू कंप्यूटर सेंटर और ‘प्रौद्योगिकी संकाय’ की इमारत और दिल्ली विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला भी रखी।

इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, एक वक्त था जब डीयू में सिर्फ 3 कॉलेज थे, आज 90 से ज्यादा कॉलेज हैं। एक समय था जब भारत नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में थी खस्ताहाल थी और आज भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है। आज DU में पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा हो गई है। इसी तरह देश के जेंडर रेशियो में काफी सुधार आया है यानि शिक्षण संस्थानों की जड़े जितनी गहरी होती है। देश की शाखाएं उतनी ही ऊंचाइयों को छूती है।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें-

पीएम मोदी ने कहा, 25 साल बाद जब देश अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब दिल्ली यूनिवर्सिटी अपनी स्थापना के 125 वर्ष मनाएगी। तब हमारा लक्ष्य भारत की स्वतंत्रता था। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का निर्माण। पिछली शताब्दी के तीसरे दशक ने स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी थी। अब इस शताब्दी का ये तीसरा दशक भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार देगा।

उन्होंने कहा, आज देश भर में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी , कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में IIT, IIM, NIT और AIIMS जैसी संस्थाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ये सभी संस्थान न्यू इंडिया के निर्माण खंड बन रहे हैं। शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रकिया नहीं है। बल्कि ये सीखने की भी प्रक्रिया है।