newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Concludes State Visit to Egypt: दो दिनी मिस्र दौरे के बाद पीएम मोदी भारत रवाना, जानें कैसी रही प्रधानमंत्री की यात्रा?

PM Modi Concludes State Visit to Egypt: इसका पता तो तभी चलेगा जब दोनों देशों के बीच हुए समझौते को जमीन पर उतारा जाएगा। ध्यान रहे कि विश्व समुदाय पर लगातार एक विशेष गिरोह के द्वारा पीएम मोदी की मुस्लिम विरोधी छवि विकसित करने की कोशिश की जा रही है ,लेकिन  आज मिस्र में प्रधानमंत्री मोदी को मिले सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’  ने पानी फेर दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरिका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद दो दिनी दौरे पर मिस्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति  अब्देल फतह अल सिसी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मिले। पीएम मोदी ने मिस्र के साथ कई मुद्दों पर समझौते किए। जिसे जल्द ही जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की जाएगी। इस दौरान मिस्र में पीएम मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया गया। यह इजिप्ट का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसके अलावा पीएम मोदी राजधानी काहिरा स्थित ऐतिहासिक मस्जिद कअल-हकीम मस्जिद भी गए। जहां उन्होंने मिस्र के सर्वोच्च प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसके अलावा पीएम मोदी मिस्र के गाजा स्थित पिरामिड देखने भी पहुंचे।

इस तरह से पीएम मोदी ने मिस्र के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इस बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी के बीच कई मुद्दों पर समझौते भी हुए। आज (25 जून ) पीएम मोदी का मिस्र के दौरे का दूसरा दिन था। पहले दौरे के दिन पीएम मोदी भारतीय समुदाय से मुखातिब हुए थे। इस दौरान एक मिस्री लड़की ने पीएम मोदी को बॉलीवुड का गाना भी सुनाया था, जिसे सुनने के बाद प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध हो भी गए। इस खास अवसर पर कई मिस्री भारतीय परिधान में भी नजर आए। वहीं, मिस्र के दो दिनी दौरे के बाद पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कल तक वह भारत की सरमजीं पर दस्तक दे चुके होंगे। इस खास मौके पर राष्ट्रपति अल सिसी ने खुद प्रधानमंत्री को प्लेन तक छोेड़ने आए। इस दौरान दोनों ने अपने प्रतिनिधिमंडल को हाथ हिलाकर उन्हें अभिवादन किया।

इस खास मौके पर बड़ी संख्या में दोनों देशों के लोग मौजूद थे। ध्यान दें कि 1998 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्र यात्रा था। आश्चर्य की बात है कि पिछले दो दशकों तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने मिस्र की ओर ताकना जरूरी  नहीं समझा। ध्यान रहे कि गत गणतंत्र दिवस के मौके राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी बतौर राजकीय मेहमान भारत यात्रा पर आए थे। बता दें कि पीएम मोदी दो दिनी मिस्र दौरे पर पहुंचे, तो राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी की भारत यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी राजधानी काहिरा में लगाई गई थीं, जिन्हें देखकर प्रधानमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए। ध्यान रहे कि पीएम मोदी ने ऐसे वक्त में मिस्र की यात्रा की है, जब वह आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहा है। ऐसे में उसे पूरी उम्मीद है कि भारत से दोस्ताना ताल्लुकात बढ़ाकर  उसे कई मोर्चे पर हित हो सकता है।


बहरहाल, इसका पता तो तभी चलेगा जब दोनों देशों के बीच हुए समझौते को जमीन पर उतारा जाएगा। ध्यान रहे कि विश्व समुदाय पर लगातार एक विशेष गिरोह के द्वारा पीएम मोदी की मुस्लिम विरोधी छवि विकसित करने की कोशिश की जा रही है ,लेकिन आज मिस्र में प्रधानमंत्री मोदी को मिले सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ ने पानी फेर दिया। हालांकि, यह कोई पहला मुस्लिम देश नहीं है, जब पीएम मोदी को इस तरह से सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है, बल्कि इससे पहले भी कई मुस्लिम देश पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।