newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Vs Sonia In Karnataka: कर्नाटक में आज पीएम मोदी बनाम सोनिया की जंग, एक के मेगा रोड शो के जवाब में दूसरे की जनसभा

कर्नाटक में 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को वोट डाले जाने हैं। प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे बंद होगा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने पक्ष में जी-जान से जुटे हुए हैं। कर्नाटक में 5.21 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालेंगे। इनमें महिला वोटर 2.59 करोड़ हैं।

बेंगलुरु/हुबली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में आज राज्य की जनता पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच जंग की गवाह बनने जा रही है। पीएम मोदी जहां 26 किलोमीटर का मेगा रोड शो करने वाले हैं। वहीं, सोनिया गांधी उनका जवाब अपनी जनसभा में देंगी। कर्नाटक में 224 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को वोट डाले जाने हैं। प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे बंद होगा। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने पक्ष में जी-जान से जुटे हुए हैं। कर्नाटक में 5.21 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालेंगे। इनमें महिला वोटर 2.59 करोड़ हैं। पहली बार 9.17 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं।

modi road show

अब पीएम नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो की बात कर लेते हैं। बेंगलुरु में मोदी का मेगा रोड शो आज सुबह 10 बजे शुरू होगा। ये रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। मोदी का रोड शो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। बीजेपी के स्थानीय नेताओं के मुताबिक बेंगलुरु के अलग-अलग हिस्सों में मोदी के रोड शो में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मोदी के रोड शो के जरिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत आज वोटरों के सामने लाने वाली है। मोदी इससे पहले भी कर्नाटक में कई रोड शो कर चुके हैं। जिनमें लोगों का अथाह समर्थन उनके प्रति देखने को मिला था।

sonia gandhi

अब बात सोनिया गांधी की जनसभा की करते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जंग में पहली बार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया उतरने जा रही हैं। वो हुबली जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी किसी चुनावी रैली को संबोधित करती आज नजर आएंगी। सोनिया गांधी अगले दो दिन भी प्रचार में रह सकती हैं। अभी उनका 7 और 8 मई का फाइनल कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। जाहिर तौर पर आज सोनिया गांधी अपनी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी और कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर हमलावर तेवर दिखाने वाली हैं।