नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान एथलीट और ओलम्पियन मिल्खा सिंह को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब बात टोक्यो ओलंपिक्स की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जैसे लीजेंड्री एथलीट को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया, जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब टैलेंट , डेडिकेशन डिटरमिनेशन, और स्पोर्ट्समैन इस्पिरिट एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई चैंपियन बनता है।
जब बात Tokyo Olympics की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे legendary athlete को कौन भूल सकता है।
कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया।
जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। #MannKiBaat pic.twitter.com/4J6zAXwoxJ
— BJP (@BJP4India) June 27, 2021
जब Talent, Dedication, Determination और Sportsman Spirit एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई champion बनता है।
Tokyo जा रहे हमारे Olympic दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है।#MannKiBaat pic.twitter.com/OoyjCLBQx8
— BJP (@BJP4India) June 27, 2021
टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है।
वो सिर्फ अपने लिए ही नहीं जा रहें बल्कि देश के लिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आप #Cheer4India के साथ अपने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।#MannKiBaat pic.twitter.com/McMk9pKZXT
— BJP (@BJP4India) June 27, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोक्यो जा रहे हमारे ओलम्पिक दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है।