
नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया है, प्रभु श्रीराम 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज भव्य राम मंदिर में स्थापित हो जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में खासा उत्साह बना हुआ है। इस समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। वहीं राम मंदिर प्राण समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हेलीकॉप्टर से रामनगरी का वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की सजावट कैसे की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या पूरी तरह से राममय नजर आ रही है। हर तरफ भगवा ही कलर दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किया गया है।
Watch Video: PM मोदी ने हेलीकॉप्टर से शूट किया रामनगरी का Video, देखिए प्राण प्रतिष्ठा पर अयोध्या की सजावट pic.twitter.com/cz2uIKodos
— Newsroompost (@NewsroomPostCom) January 22, 2024
वहीं अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकाप्टर से फूल की बारिश भी गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की तमाम हस्तियां का जमावड़ा लगा हुआ है।
#WATCH अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है।
(वीडियो सोर्स: उत्तर प्रदेश CMO) pic.twitter.com/3kla8AskOs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बिजनेसमैन भी शामिल होने के लिए पहुंचे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी राम मंदिर परिसर में पहुंचे है। जानकारी के लिए बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बड़ा ऐलान किया है। देशभर में आज कंपनी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे।
#WATCH अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंचे। pic.twitter.com/pVEp94fSoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। हम बहुत खुश हैं।”
#WATCH अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। हम बहुत खुश हैं।” pic.twitter.com/jX5WsCbtlN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, “यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।”
#WATCH अयोध्या: रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, “यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है।” pic.twitter.com/hAWD663JZb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024