newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tripura: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कैसे HIRA विकास के साथ आगे बढ़ा त्रिपुरा

Tripura: पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि बहनों और भाईयों हमने आपसे वादा किया था कि त्रिपुरा में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो राज्य को हीरा (HIRA) वाले विकास का तोहफा हमारी सरकार देगी। जिसका मतलब था Highway, Iway, Railway और Airway का राज्य में पूरा विकास। त्रिपुरा को इस सारे विकास मैप का फायदा मिला है।

नई दिल्ली। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का मंगलवार को उदघाटन किया। इसके अलावा पीएम ने त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज से तीन वर्ष से पहले आप लोगों ने एक नया इतिहास रचा था और पूरे देश को मजबूत संदेश दिया था। दशकों से राज्य के विकास को रोकने वाली नकारात्मक शक्तियों को हटाकर त्रिपुरा के लोगों ने एक नई शुरुआत की थी।

biplab

इस दौरान पीएम मोदी ने जमकर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब की सरकार के कामकाज करने के तरीके को सराहा। पीएम ने बिप्लब कुमार देब के तारीफों के पुल बांध दिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि बहनों और भाईयों हमने आपसे वादा किया था कि त्रिपुरा में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो राज्य को हीरा (HIRA) वाले विकास का तोहफा हमारी सरकार देगी। जिसका मतलब था Highway, Iway, Railway और Airway का राज्य में पूरा विकास। त्रिपुरा को इस सारे विकास मैप का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर में बीते 3 साल में तेजी से सुधार हुआ है। एयरपोर्ट का काम हो, या समंदर के रास्ते त्रिपुरा को इंटरनेट से जोड़ने का काम हो, या रेल लिंक या फिर हाईवे इनमें तेजी से काम हो रहा है।


इस दौरान पीएम मोदी ने जमकर त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब की सरकार के कामकाज करने के तरीके को सराहा। पीएम ने बिप्लब कुमार देब के तारीफों के पुल बांध दिए। पीएम ने कहा कि तीन साल पहले त्रिपुरा की जनता ने भाजपा की सरकार चुनी और सीएम बिप्लब कुमार देब और केंद्र में मेरी सरकार ने मिलकर राज्य के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया। वर्षों से विकास की राह तक रहे त्रिपुरा को इस डबल इंजन की सरकार का भरपूर फायदा मिला और सीएम बिप्लब देब के नेतृत्व में यहां की सरकार ने प्रदेश की जनता की जमकर सेवा की।


पीएम ने कहा कि त्रिपुरा के ब्रू शरणार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए दशकों बाद समाधान हमारी ही सरकार के प्रयासों से मिला। हजारों ब्रू साथियों के विकास के लिए दिए गए 600 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज से उनके जीवन में बहुत सकारात्मक परिवर्तन आएगा। बिप्लब देब इस क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं और उनके प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन नजर आ रहा है।


उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले त्रिपुरा के 5.80 लाख घरों में गैस कनेक्शन था। आज राज्य के 8.50 लाख घरों में गैस कनेक्शन है। डबल इंजन की सरकार बनने से पहले त्रिपुरा में सिर्फ 50% गांव खुले में शौच से मुक्त थे। आज त्रिपुरा का करीब-करीब हर गांव खुले में शौच से मुक्त है।


उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर में बीते 3 साल में तेजी से सुधार हुआ है। एयरपोर्ट का काम हो, या समंदर के रास्ते त्रिपुरा को इंटरनेट से जोड़ने का काम हो, या रेल लिंक या फिर हाईवे इनमें तेजी से काम हो रहा है।


पीएम मोदी ने आगे कहा कि जहां डबल इंजन की सरकार नहीं है, आपके पड़ोस में ही, गरीबों, किसानों, बेटियों को सशक्त करने वाली योजनाएं या तो लागू ही नहीं की गई, या बहुत धीमी गति से चल रही है। डबल इंजन सरकार का सबसे बड़ा असर गरीबों को पक्के घर देने में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 6 साल में त्रिपुरा को केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि में बड़ी वृद्धि की गई है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच केंद्र सरकार से त्रिपुरा को केंद्रीय विकास परियोजनाओं के लिए 3500 करोड़ रुपए की मदद मिली थी। जबकि साल 2014 से 19 के बीच 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की मदद दी गई है। पीएम ने आगे कहा कि जिस त्रिपुरा को हड़ताल कल्चर ने बरसों पीछे कर दिया था, आज वो Ease of Doing Business के लिए काम कर रहा है। जहां कभी उद्योगों में ताले लगने की नौबत आ गई थी, वहां अब नए उद्योगों, नए निवेश के लिए जगह बन रही है।


पीएम ने आगे कहा कि 2017 में आपने त्रिपुरा में विकास का डबल इंजन लगाने का फैसला किया। इस डबल इंजन के फैसले के कारण जो परिणाम निकले, वो आज आपके सामने है। आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है।