newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सच हुई पीएम की भविष्यवाणी, जाफराबाद ने साबित कर दिया, शाहीनबाग संयोग नही, प्रयोग है !

प्रधानमंत्री मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। शाहीन बाग संयोग नहीं बल्कि प्रयोग साबित हुआ है।शाहीन बाग की तर्ज पर दिल्ली के जाफराबाद में भी रास्ता रोका जा रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। शाहीन बाग संयोग नहीं बल्कि प्रयोग साबित हुआ है।शाहीन बाग की तर्ज पर दिल्ली के जाफराबाद में भी रास्ता रोका जा रहा है। महिलाओं ने यहां भी सड़क घेर ली है। इसके चलते सड़क यातायात तो रुका ही है जाफराबाद मेट्रो भी बंद करना पड़ गया है।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पिछले डेढ़ माह से जाफराबाद रोड पर धरने पर बैठी महिलाएं देर रात जाफराबाद मुख्य सड़क पर उतर आईं। इस दौरान नारेबाजी करते हुए एक तरफ से रास्ते को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाएं अब भी जाफराबाद मेट्रो स्टेशन परिसर में जमी हैं। इसी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया है।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव के दौरान यह बात कही थी।  उन्होंने साफ़ इशारा किया था कि आज एक सड़क रोकी है कल दूसरी सड़क रोकेंगे। जाफराबाद में यही होता दिखाई दे रहा है। इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं व लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह तैयार नहीं हुए तो पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने महिलाओं को खदेड़ दिया। हालांकि खदेड़ने के बाद वापस सड़क पर आकर डट गईं।

जाफराबाद इलाके में  महिलाओं के इस  आंदोलन को  पीछे से  कई संगठनों का समर्थन है। यह संगठन  कट्टरवादी लोगों के संपर्क में बताए जा रहे हैं। महिलाऐं जाफराबाद रोड से लेकर राजघाट तक पैदल मार्च निकालने पर अड़ी हैं। दिल्ली पुलिस ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है। 

पुलिस अधिकारियो ने एतिहात के तौर पर शनिवार रात से ही जाफराबाद रोड पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात कर दिए थे। यमुनापार में शास्त्री पार्क, कर्दमपुरी, श्रीराम कॉलोनी, सुंदर नगरी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, और जाफराबाद में  डेढ़ माह से सीएए के विरोध में धरना चल रहा है। इन धरना स्थलों पर बैठी महिलाएं रविवार को जंतर मंतर तक मार्च निकालने वाली थीं।