newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रमुख स्वामी जी महाराज जन्म शताब्दी समारोह को इस तरह मनाया जाएगा खास, शुरू किया जाएगा समाज उत्थान अभिनव अभियान

प्रवेश द्वार की लंबाई 116 फीट और ऊंचाई 38 फीट है। नगर में प्रवेश करते हुए आंगुलतों को विराट स्वर्णजड़ित प्रतिमा आकृष्ट करेगी। इसके अलावा आगुंतक गुरुवंदन कर प्रमुख स्वामी जी महाराज के साथ भारत की महान संत परंपरा को श्रद्धांजलि भी दे सकते हैं।

नई दिल्ली। प्रमुख स्वामी जी महाराज के जन्म के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। करोड़ों लोगों को नई चेतना से ओतप्रोत करने के लिए स्वामी जी ने अद्भुत मानव उत्थान अभियान का प्रारंभ किया है। इस अभियान का ध्येय जन-जन के जीवन को आध्यात्मिक मोर्चे पर सफल बनाना है। स्वामी महाराज से प्रेरित होकर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी महंतस्वामीजी आध्यात्मिकता के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान सनातन धर्म की वह संत पूंजी है, जो नम्रता, धर्मपरायणता और भक्ति की गरिमा से सदा सुशोभित हैं। 15 दिसंबर 2022 से लेकर 15 दिसंबर 2023 तक इस महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें देश-प्रदेश के लाखों लोग शामिल होंगे।

इसके अलावा आगंतुक श्रद्धालु जन इस भव्य और दिव्य अवसर पर ब्रह्मस्वरूप प्रमुख स्वामी जी महाराज को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके दिव्य जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे। वर्तमान में तकरीबन बीस हजार सेवादार आयोजन स्थल के निर्माण की दिशा में जुटे हुए हैं। इसके अलावा निर्माण, बिजली, पानी, सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता समेत कुल 45 विभागों के द्वारा इस महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। वहीं, इस आयोजन के जरिए लोगों के जीवन में मानवता का संदेश दिया जाएगा। इस उत्सव के लिए अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर सरदार पटेल रिंग रोड पर 600 एकड़ भूमि पर भव्य और दिव्य प्रमुखस्वामी महाराज नगर’ का निर्माण किया गया है। प्रमुख स्वामी महाराज नगर कला, विज्ञान और अध्यात्म का संगम है।

इसके साथ ही सरदार पटेल रिंग रोड से प्रमुख स्वामी महाराज नगर का मुख्य प्रवेश द्वार देखा जा सकेगा। विदित हो कि विशाल प्रवेश द्वारा भारतीय संस्कृति के महान संतों को स्मरण दिलाता है। बता दें कि प्रवेश द्वार की लंबाई 116 फीट और ऊंचाई 38 फीट है। नगर में प्रवेश करते हुए आंगुतकों को विराट स्वर्णजड़ित प्रतिमा आकृष्ट करेगी। इसके अलावा आगुंतक गुरुवंदन कर प्रमुख स्वामी जी महाराज के साथ भारत की महान संत परंपरा को श्रद्धांजलि भी दे सकते हैं।

अद्वितीय अक्षरधाम महामंदिर की प्रतिकृति

नगर के मध्य में भव्य अक्षरधाम मंदिर (दिल्ली) की 67 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई गई है। जो ऊंचाई नवजीवन का संदेश देगी। मंदिर में विराजमान सनातन धर्म के देवताओं के दिव्य स्वरूपों की पूजा करने के बाद जब श्रद्धालु बाहर निकलेंगे, तो एक भक्तिमय तीर्थयात्रा पूरी करने की संतुष्टि यहां होगी।

प्रेरक पांच-पांच प्रदर्शन खंड

यहां मध्य मार्ग के दोनों ओर पांच-पांच प्रदर्शन खंडों की अनूठी संरचना होगी। सहजानंद, मुक्तानंद, नित्यानंद, भारतानंद और परमानंद प्रदर्शनी हॉल बने हैं जो जीवन निर्माण, पारिवारिक शांति, नशामुक्ति और राष्ट्रीय सेवा के विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर मूल्यों की प्रेरणा देंगे।

17 एकड़ में फैली ‘बालनगरी’ का संचालन बाल स्वकयंसेवक करेंगे

बच्चों को सर्वोन्मुखी, सशक्त, उत्तरदायी एवं सफल नागरिक बनाने के लिए बालनगरी, नगर का विशिष्ट आकर्षण है। 17 एकड़ में फैली हुई इस बालनगरी में 3 बड़े खंड हैं। पहला अभिभावकों के प्रति आदरभाव सिखाएगा। दूसरे खंड का नाम स्वर्णा है, जिसमें करीब 150 बलिकाएं लाइव प्रार्थना + पुरुषार्थ = सफलता के सूत्र को बच्चों में दृढ़ करवाएंगी. तीसरे खंड में बालकों में अध्यात्म की शिक्षा को बल मिलेगा। बालकों के लिए विशेष प्रदर्शन, उद्यान, खेल सुविधाएं होंगी। खास बात यह है कि इस बालनगरी का संचालन बाल स्वयंसेवकों द्वारा किया जाएगा।

BAPS

यज्ञपुरुष सभागृह के रोचक कार्यक्रम

विदित हो कि प्रमुख स्वामी जी महाराज नगर में विशाल यज्ञपुरुष सभागार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां एक माह तक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मेहमान शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। कार्यक्रम को खास मनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।