नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मौज़ूद रहे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी#KalyanSingh #PMModi #Lucknow pic.twitter.com/InN2U1yEmI
— Ritika Arya (@AaryaRitika) August 22, 2021
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ये कहा था कि उन्हें नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या मित्र कहूं यह फ़ैसला करना मुश्किल है। अब वो हमारे साथ नहीं है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
कल्याण सिंह को नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या मित्र कहूं यह फ़ैसला करना कठिन है। उनकी भूमिका ऐसी रही है कि ऐसा लगता था कि इसमें वह नेता हैं, इसमें बड़े भाई हैं और इसमें मित्र हैं। अब वह हमारे साथ नहीं है, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/JOlgjX4xbm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2021