newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress: प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए दिया लोगों के सवालों का जवाब

Congress: प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने द्वारा दिए गए लोगों के सवालों का जवाब भी पोस्ट किया है। इन जवाबों की स्क्रीन शॉट इस खबर के साथ लगाई जा रही है।

नई दिल्ली। कोरोना से देशभर में त्राहिमाम मचा हुआ है। इस सब के बीच सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल रखा है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों इस बात को लेकर भी सरकार को कोस रही हैं कि सरकार इस पूरे मामले को सुलझाने में नाकाम रही है। सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस पार्टी सबसे मुखर होकर हमला कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी सरकार पर जमकर हमलावर हैं। वहीं इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा लोगों के द्वारा पूछे गए सवाल का इंस्टाग्राम पर जवाब भी दे रही थीं।

rahul gandhi and priyanka gandhi

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने द्वारा दिए गए लोगों के सवालों का जवाब भी पोस्ट किया है। इन जवाबों की स्क्रीन शॉट इस खबर के साथ लगाई जा रही है।

इसके साथ ही प्रियंका ने इस आपदा के समय में लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने की भी अपील की है। इसके साथ ही कांग्रेस के लोगों द्वारा इस विपदा काल में की जा रही लोगों की सहायता की भी जमकर प्रियंका ने तारीफ की। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एनएसयूआई के द्वारा किए जा रहे कामों की भी खूब तारीफ की।

Priyanka Gandhi

इसके साथ ही प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग इस विपदा के काल में हर कमी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं उनकी विश्वसनीयता खुद खतरे में है।